बद्रीनाथ धाम में VIP दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु, 1100 रुपए जमा कर मिलेगा प्रवेश पास

अब बद्रीनाथ धाम के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु वीआईपी दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें 1100 रुपए की सहयोग राशि जमा कर रसीद प्राप्त करनी होगी। मंदिर समिति द्वारा ये व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
Badrinath Dham

इन दिनों चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में जमकर इजाफा देखने को मिला है। जब से यात्रा शुरू हुई है यात्रियों के आने का सिलसिला लगातार जारी है। इन्हीं की सुविधा को देखते हुए अब बद्रीनाथ मंदिर समिति द्वारा नया निर्णय लिया गया है। इसके मुताबिक अब मंदिर में वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत दर्शन किये जा सकेंगे।

इस वीआईपी व्यवस्था के लिए 1100 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है। श्रद्धालुओं को आसानी से व्यवस्था का लाभ मिल सके इसके लिए कार्यालय थाने के पास नीलकंठ विश्राम गृह में खोला गया है। यहां से पास लेने के बाद दर्शन किए जा सकेंगे।

बद्रीनाथ धाम में VIP दर्शन व्यवस्था

चारधाम यात्रा पर आने वाले सामान्य श्रद्धालु अच्छी तरह दर्शन कर सकें इसलिए वीआईपी पास दर्शन की व्यवस्था शुरू की गई है। वर्तमान में धाम में बढ़ती हुई श्रद्धालुओं की संख्या के बीच दर्शन सरल, सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए ये निर्णय लिया गया है। स्थानीय स्तर पर भी प्रशासन को इस तरह के सुझाव मिल रहे थे। जिसके बाद अध्यक्ष के निर्देश पर आदेश जारी किए गए हैं।

कैसे होंगे दर्शन

जो श्रद्धालु वीआईपी दर्शन करना चाहते हैं। उन्हें मंदिर समिति के कार्यालय से प्रति व्यक्ति 1100 रुपए की सहयोग राशि जमा कर रसीद प्राप्त करनी होगी। इस रसीद के साथ दर्शन करने के लिए पहुंचने वाले दर्शनार्थी सिंह द्वारा के दाहिनी और मौजूद सीढ़ियों से प्रवेश कर सकेंगे। इस व्यवस्था के तहत राज्य अतिथि और उनके परिवारों को सहयोग राशि में छूट दी जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews