चारधाम यात्रा के लिए परिवहन विभाग की तैयारी, कमर्शियल वाहनों के बनाए जाएंगे ग्रीन कार्ड

चारधाम यात्रा की तैयारियों के चलते अब कमर्शियल वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे। आज परिवहन मंत्री आरटीओ कार्यालय में इसका काउंटर का उद्घाटन करेंगे। स्थानीय वाहन चालकों की परेशानी को खत्म करने के लिए यह कार्ड बनाया जा रहा है।
Char dham Yatra 2026

चारधाम यात्रा को लेकर हर साल काफी तैयारियां की जाती है। परिवहन विभाग भी वाहनों की आवाजाही को लेकर कई तरह की तैयारी करता है। आज से इन मार्गों पर संचालित होने वाले वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाना शुरू किए जाएंगे। वाहन चालकों के लिए इन मार्गों से गुजरने के लिए ये कार्ड अनिवार्य किया गया है।

देहरादून की आशारोड़ी चेक पोस्ट, ऋषिकेश, विकास नगर, हरिद्वार और रुड़की आरटीओ कार्यालय में ग्रीन कार्ड बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 15 अप्रैल से रुड़की की नारसन पोस्ट पर यह कार्ड बनाए जाएंगे। आरटीओ प्रशासन को पारदर्शिता से इसे बनाने के निर्देश दिए गए हैं। साल 2025 में यात्रा के समय तकरीबन 32000 व्यावसायिक वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए गए थे।

कब शुरू होगी चारधाम यात्रा

चार धाम यात्रा की शुरुआत 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ हो जाएगी। ऐसे में बाहरी राज्यों के वाहनों के प्रवेश से पहले स्थानीय वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए जाएंगे ताकि उन्हें लाइन में लंबा इंतजार ना करना पड़े।

जिस भी चालक को वाहन का कार्ड बनवाना है उन्हें अपने साथ वहां लेकर आना होगा। अगर गाड़ी के दस्तावेज पूरे होंगे तभी ग्रीन कार्ड जारी किया जाएगा। इस दौरान तकनीकी निरीक्षण भी किया जाएगा और यह देखा जाएगा की गाड़ी में किस तरह की कमी है। अगर कोई कमी सामने आती है तो कार्ड बनाने पर रोक लगाई जाएगी।

तैनात की गई विशेष टीम

जिन कार्यालयों और चेक पोस्ट पर ग्रीन कार्ड बनाए जाने वाले हैं। वहां पर तकनीकी टीम के साथ प्रशासन की विशेष टीम तैनात रहेगी। प्रतिदिन कितने ग्रीन कार्ड बने हैं इसकी जानकारी आरटीओ प्रशासन को उपलब्ध कराई जाएगी।

परिवहन मंत्री करेंगे उद्घाटन

हरिद्वार के आरटीओ कार्यालय में आज परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ग्रीन कार्ड काउंटर का उद्घाटन करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है। आरटीओ प्रशासन की ओर से वाहन चालकों के लिए यूपीआई भुगतान के सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि धनराशि सीधे सरकारी कोष को प्राप्त हो सके। वहीं ग्रीन कार्ड बनने की सूचना संबंधित व्यक्ति को मैसेज के जरिए उपलब्ध करवाई जाएगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews