मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया ‘उत्तरायणी कौतिक मेले’ का शुभारंभ, पर्वतीय विकास भवन बनाने की घोषणा की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच खटीमा द्वारा बीज निगम परिसर में आयोजित 'उत्तरायणी कौतिक मेले' का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
Chief Minister Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार, 13 जनवरी 2026 को कुमाऊं सांस्कृतिक उत्थान मंच खटीमा द्वारा बीज निगम परिसर में आयोजित ‘उत्तरायणी कौतिक मेले’ का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जिले में पर्वतीय विकास भवन बनाने का ऐलान किया है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक समेत कई दिग्गजों की मौजूदगी रही।

पर्वतीय विकास भवन बनाने का ऐलान

उत्तरायणी कौतिक मेले में मुख्यमंत्री ने संबोधित करते हुए घोषणा की कि जिले में पर्वतीय विकास भवन बनाया जाएगा, इस हेतु उन्होंने जिलाधिकारी को भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस उत्तरायणी मेले को कैलेंडर में रखते हुए आर्थिक सहायता दी जाएगी एवं समिति के अनुरोध पर उन्होंने मंच निर्माण की भी घोषणा की।

सूर्य के उत्तरायण होने का पर्व है मकर संक्रांति

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी मकर संक्रांति को सूर्य के उत्तरायण होने के उपलक्ष्य में मनाते हैं। हमारी संस्कृति में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है, इसलिए मकर संक्रांति का यह पावन पर्व एक राजा का अपनी प्रजा के घर जाने का दिन भी माना जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तरायणी का पर्व मात्र एक त्यौहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, हमारी आस्था और हमारे जीवन दर्शन का उत्सव है।

उन्होंने कहा कि इस समय सूर्य नारायण हमारे जीवन में नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नई शुरुआत का संदेश लेकर आते हैं। मुझे खुशी है कि उत्तरायणी कौथिक जैसे आयोजनों के माध्यम से हमारी नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और दूरदर्शी मार्गदर्शन में आज भारत न केवल विकास के नए शिखर छू रहा है, बल्कि सनातन संस्कृति के गौरव को भी पूरे विश्व में पुनः स्थापित कर रहा है। उनके “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र से प्रेरणा लेकर हमारी राज्य सरकार देवभूमि उत्तराखंड को विकास का आदर्श मॉडल बनाने के लिए दिन-रात कार्य कर रही है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews