मोदी सरकार के 12 साल, उत्तराखंड में रेलवे-सड़क संपर्क में हुआ ऐतिहासिक विस्तार, CM पुष्कर सिंह धामी ने दी बधाई

सीएम पुष्कर सिंह धामी में पीएम नरेंद्र मोदी कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर शुभकामनाएं दी। इस दौरान उत्तराखंड में हुए विकास कार्यों और योजनाओं की चर्चा भी की है।
cm pushkar singh dhami

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के 12 साल आज पूरे हो चुके हैं। जिसे लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह (CM Pushkar Singh Dhami) ने बधाई दी। उन्होंने पीएम मोदी के कार्यकाल की योजनाएं गिनाई। उन्होंने कहा, “देश की जिम्मेदारी उनके हाथों में आने के बाद विगत 12 वर्षों के दौरान उत्तराखंड में सड़क, रेल से लेकर हवाई सेवाओं का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है।” चारधाम परियोजनाओं से लेकर रेलवे प्रोजेक्ट्स समेत कई उपलब्धियों की चर्चा भी की।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, “पीएम नरेंद्र मोदी का कार्यकाल उत्तराखंड के विकास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। बीते 12 वर्षों में उत्तराखंड में हर तरह की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। अब प्रदेश के किसी भी हिस्से से कुछ घंटों में बड़े शहरों तक पहुंच संभव है। राज्य सरकार भी प्रदेश में हर तरह के यातायात साधन विकसित करने की लगातार कोशिश कर रही है।”

उत्तराखंड को पीएम मोदी ने कई सड़क परियोजनाओं की सौगात 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2016 में चारधाम सड़क परियोजना का शिलान्यास किया था। इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के चारों धामों को ऑल वेदर रोड से जोड़ना है, करीब 12,000 करोड़ रुपए लागत की इस परियोजना का 90% काम पूरा हो चुका है। इसके जरिए चारधामों सहित पहाड़ के बड़े हिस्से में आवाजाही सुगम हुई है। पीएम मोदी ने दिल्ली -देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर की सौगात भी राज्य को दी है। 11,963 करोड़ रुपये की लागत से बने 210 किलोमीटर लंबे इस हाईवे से शुरू होने से दिल्ली से देहरादून का सफर 3 घंटे से भी कम समय में पूरा करना संभव हो पाया है। केंद्र सरकार के सहयोग से वर्तमान में सितारगंज–टनकपुर, पौंटा साहिब–देहरादून, भानियावाला– ऋषिकेश, काठगोदाम–लालकुआं–हल्द्वानी बाईपास तथा रुद्रपुर बाईपास जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का काम भी जारी है।

कई रेलवे स्टेशनों को मिलेगा आधुनिक स्वरूप

केंद्र में मोदी सरकार बनने बाद राज्य में रेल नेटवर्क में भी तेजी से विस्तार देखने को मिला। 125 किमी लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का 72%  से अधिक काम पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कोशिश से केंद्र सरकार ने टनकपुर–बागेश्वर और डोईवाला से गंगोत्री-यमुनोत्री तक रेललाइन के सर्वे को भी मंजूरी दे दी है। राज्य के 11 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत आधुनिक स्वरूप देने का काम भी जारी किया।

कई सेवाओं की शुरुआत हुई 

पिछले 12 वर्षों के भीतर राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों के लिए भी हवाई सेवाएं शुरु हुई हैं। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य के तीन बड़े एयरपोर्ट जॉलीग्रांट, पंतनगर और पिथौरागढ़ का विस्तार किया गया है। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत भी प्रदेश में 18 हैलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से 12 पर सेवाएं भी शुरू हो चुकी हैं। देहरादून एयरपोर्ट से अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बैंगलोर, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, जयपुर, लखनऊ, पुणे, कुल्लू जैसे शहरों के लिए नियमित हवाई सेवा प्रारंभ हो चुकी है। इस बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों तक हवाई सेवा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री उड़न खटोला योजना संचालित कर रही है। इस योजना के तहत राज्य के पर्वतीय जिलों के लिए देहरादून और हल्द्वानी से हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews