सीएम धामी ने की विकास घोषणाओं की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा- सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ करें काम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में विकास घोषणाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को सभी घोषणाओं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने तथा उनकी प्रभावी निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही 15 जून 2026 तक घोषणाओं के शासनादेश जारी करने को भी कहा गया।
Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड के सीएम पु​ष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सचिवालय में यमकेश्वर, पौड़ी, श्रीनगर, चौबट्टाखाल, लैंसडाउन और कोटद्वार विधानसभा क्षेत्रों के लिए की गई मुख्यमंत्री विकास घोषणाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में सीएम ने घोषणाओं को निश्चित समय सीमा में पूरा करने और उनकी प्रभावी निगरानी पर जोर दिया। सीएम धामी ने बिजली, पेयजल, वनाग्नि, मानव-वन्यजीव संघर्ष तथा सड़क से संबंधित समस्याओं के जल्द ही समाधान के लिए विभागों को अहम निर्देश भी दिए हैं।

सीएम धामी ने बैठक के दौरान अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्रीय स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। विधायकों द्वारा अपने क्षेत्रों से संबंधित जिन समस्याओं को उठाया जा रहा है, अधिकारी उन्हें गंभीरत से लेते हुए जल्द ही उनका समाधान करें।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन घोषणाओं के अभी तक शासनादेश जारी नहीं हुए हैं, उन्हें 15 जून 2026 तक जारी किया जाए। सभी विभाग आपसी समन्वय से जनसमस्याओं का समाधान करें। सीएम ने साफ शब्दों में कहा कि घोषणाओं के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं जाएगी।

आम जनता तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का मुख्य उद्देश्य

सीएम धामी ने घोषणाओं की समीक्षा बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आम जनता तक योजनाओं का लाभ सीधे और समय पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक में जिला अधिकारी भी शामिल हुए, जहां विभिन्न क्षेत्रों से आए जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी हो या किसी भी प्रकार का अपराध, सरकार ऐसे मामलों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। यात्रा सुचारु रूप से चल रही है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। उन्होंने इसे एक सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि इस वर्ष यात्रा में बेहतर रिकॉर्ड बन रहा है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews