
उत्तराखंड में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। राज्य की पुष्कर सिंह धामी सरकार ने चार आईएएस , दो पीसीएस और पांच सचिवालय सेवा के अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।कार्मिक और सतर्कता विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है।इससे पहले शनिवार को राज्य शासन ने चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। कार्मिक विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, आईएएस दीपक रामचंद्र को संयुक्त मजिस्ट्रेट रुड़की, आईएएस राहुल आनंद को संयुक्त मजिस्ट्रेट देहरादून,आईएएस गौरी प्रभात को संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत और आईएएस दीक्षिता जोशी को संयुक्त मजिस्ट्रेट पौड़ी भेजा है।
उत्तराखंड आईएएस पीसीएस तबादले
- आईएएस अहमद इकबाल को आवास विभाग की जिम्मेदारी
- आईएएस अधिकारी रंजना राजगुरु से बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी वापस
- अनुराधा पाल को अब आबकारी विभाग में अपर सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी वर्तमान में आयुक्त के पद पर कार्यरत ।
- आईएएस नरेंद्र सिंह भंडारी को अब अपर सचिव कौशल विकास विभाग ।
- PCS अधिकारी लाल सिंह राणा से अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी, पर्यटन विकास परिषद की जिम्मेदारी वापस ।
- PCS नरेंद्र सिंह को अब कुलसचिव, आयुर्वेद विश्वविद्यालय, हर्रावाला का अतिरिक्त कार्यभार ।
Transfer Order

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

