PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा, बाबा विश्वनाथ से मांगा दीर्घायु का आशीर्वाद

उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे CM पुष्कर सिंह धामी, PM नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की
PM मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM धामी ने काशी विश्वनाथ मंदिर में की विशेष पूजा, बाबा विश्वनाथ से मांगा दीर्घायु का आशीर्वाद

उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विशेष पूजा-अर्चना कर बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना की। साथ ही प्रार्थना की कि उनके नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के संकल्प की ओर लगातार आगे बढ़ता रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष राष्ट्र सेवा, जनकल्याण और देश के विकास के प्रति समर्पित रहे हैं। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन में देश को नई दिशा और ऊर्जा देने का काम किया है।

धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की धरती से प्रधानमंत्री मोदी के लंबे और सफल सार्वजनिक जीवन के लिए बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद लेना उनके लिए सौभाग्य की बात है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews