
CM Pushkar Singh Dhami Birthday
जन्मदिन पर केक, शुभकामनाएं और औपचारिक कार्यक्रमों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का एक अलग अंदाज देहरादून में देखने को मिला। वे अपना जन्मदिन मनाने राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुंचे, जहां बच्चों के साथ केक काटा और उनसे बातचीत की। बच्चों ने उनके लिए बर्थडे सॉन्ग गाया तो धामी भावुक हो गए और उनकी आंखें नम हो गईं।
मुख्यमंत्री काफी देर तक बच्चों के बीच रहे। उनसे उनकी पढ़ाई और आगे के लक्ष्यों को लेकर बातचीत की और उनका हौसला बढ़ाया। बच्चों से मिले स्नेह को लेकर धामी ने कहा कि उनके चेहरों की खुशी उनके जन्मदिन का सबसे खास और यादगार उपहार है।
बच्चों से बोले- खुद पर भरोसा रखकर आगे बढ़ते रहो
बातचीत के दौरान धामी ने बच्चों से कहा कि हर बच्चे के भीतर प्रतिभा और संभावनाएं हैं। उन्हें अवसर और प्रोत्साहन के साथ खुद पर भरोसा रखने की जरूरत है। दृढ़ इच्छाशक्ति और लगातार प्रयास से जीवन की चुनौतियों को पार किया जा सकता है।
उन्होंने दिव्यांगजनों को समान अवसर और सम्मान मिलने की बात भी कही। धामी के मुताबिक उनका सशक्तिकरण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज को भी इसमें अपनी भूमिका निभानी होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पत्नी गीता पुष्कर धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और संस्थान के शिक्षक भी मौजूद रहे।
बच्चों के साथ सीएम धामी ने काटा केक

सीएम धामी ने बच्चों को बांटे गिफ्ट

बच्चों के साथ ग्रुप फोटो खिंचवाते मुख्यमंत्री

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

