Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आफत की बारिश! इन जिलों में भूस्खलन का कहर, सरकार ने जारी किया रेड अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है। नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर समेत कई जिलों में रेड अलर्ट है। भूस्खलन, बिजली गिरने और बाढ़ की आशंका को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
Uttarakhand Weather Update:  उत्तराखंड में आफत की बारिश! इन जिलों में भूस्खलन का कहर, सरकार ने जारी किया रेड अलर्ट

उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। छुट्टी के दिन जहां लोग घूमने-फिरने की तैयारी में थे, वहीं अब उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने और भूस्खलन जैसी घटनाओं का खतरा बढ़ गया है।

इन जिलों में रेड अलर्ट जारी

राज्य सरकार और मौसम विभाग ने नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर और पौड़ी जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। साथ ही देहरादून, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में येलो अलर्ट लागू किया गया है। हरिद्वार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भी भारी बारिश के आसार हैं।

शनिवार से ही दिखने लगे संकेत

शनिवार शाम से देहरादून समेत कई इलाकों में काले बादल छा गए थे। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को बारिश और ज्यादा तीव्र हो सकती है। ऐसे में छुट्टी के दिन लोगों को घरों में ही सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। बाहर निकलने पर खास सतर्कता बरतने की जरूरत है।

भूस्खलन और बाढ़ का खतरा

मौसम विभाग ने आगाह किया है कि राज्य के कई हिस्सों में आज भूस्खलन, चट्टानें गिरने, बिजली गिरने और सड़कें बंद होने जैसी घटनाएं हो सकती हैं। नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड और बैक कटाव की भी आशंका है। प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews