बीजेपी विधायक अरविंद पांडे को राजस्व विभाग का नोटिस, सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण का है मामला

उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री और गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे मुसीबत में फंस गए हैं। सरकारी भूमि पर निर्माण को लेकर राजस्व विभाग की ओर से अरविंद पांडे को नोटिस जारी किया गया है।
MLA Arvind Pandey

उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री और गदरपुर से भाजपा विधायक अरविंद पांडे मुसीबत में फंस गए हैं। सरकारी भूमि पर निर्माण को लेकर राजस्व विभाग की ओर से अरविंद पांडे को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में विधायक को हाईकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए 15 दिन के भीतर सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

मंगलवार को कानूनगो भगत सिंह और पटवारी जितेंद्र कुमार गदरपुर विधायक अरविंद पांडे की आवास पर पहुंचे। हालांकि इस दौरान विधायक पांडे आवास पर नहीं थे। उनकी गैर मौजूदगी में उनके पुत्र अतुल पांडे को नोटिस थमाया गया।

तहसील गदरपुर के तहसीलदार द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, जिस ज़मीन की बात हो रही है, वह खाता नंबर 64, खसरा नंबर 12G के तौर पर दर्ज है जिसका रकबा 0.158 हेक्टेयर है और इसे कैटेगरी 5(1) “नदी के किनारे की ज़मीन” के तौर पर क्लासिफ़ाई किया गया है। जांच के दौरान इस जमीन पर एक पक्का स्ट्रक्चर मिला, जिसे अवैध कब्जा माना गया है।

नोटिस में कहा गया है कि यह कार्रवाई उत्तराखंड हाई कोर्ट, नैनीताल के रिट पिटीशन नंबर 192/2024 में पास किए गए 26 दिसंबर, 2024 के आदेश के पालन में की गई है। इस बारे में सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली के पिछले आदेशों का भी हवाला दिया गया है। प्रशासन ने संबंधित अतिक्रमणकारी को 15 दिनों के अंदर खुद ही अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया है। नोटिस में आगे चेतावनी दी गई है कि अगर तय समय में अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो नियमों के मुताबिक तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाएगी।

Image

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews