सरकार का तोहफा, मंत्रियों के यात्रा भत्ते में हुई वृद्धि, अब प्रतिमाह मिलेंगे इतने हजार रुपये

Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार ने यात्रा भत्ता में 30 हजार रुपए की बढ़ोतरी की है। अब मंत्रियों को प्रति माह यात्रा भत्ता 60 हजार की जगह 90 हजार रुपये मिलेगा।
travel allowance

होली से पहले उत्तराखंड के मंत्रियों को पुष्कर सिंह धामी सरकार ने बड़ा तोहफा। राज्य सरकार ने मंत्रियों के यात्रा भत्ता में भारी बढ़ोतरी की है।अब मुख्यमंत्री समेत मंत्रियों, राज्य मंत्री व उप मंत्रियों को भारत में यात्रा करने पर प्रतिमाह अधिकतम 90 हजार रुपये मिलेंगे। इस संबंध में शासन ने अधिसूचना जारी कर दी है। बता दें कि वर्ष 2024 में राज्य सरकार ने विधायकों के वेतन व भत्तों में बढ़ोतरी की थी।

मंत्रियों का 30 हजार यात्रा भत्ता बढ़ा

  • 29 जनवरी 2026 को जारी अधिसूचना के मुताबिक, राज्य सरकार ने मंत्रियों के यात्रा भत्ते में 30,000 रुपए की वृद्धि की है। राज्य सरकार ने प्रदेश के मंत्रियों का यात्रा भत्ता प्रतिमाह 60,000 से बढ़ाकर 90,000 कर दिया गया है।
  • यात्रा भत्ता बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश मंत्री (यात्रा भत्ता) नियमावली 1997 में संशोधन किया गया है, जिसे अब उत्तर प्रदेश मंत्री (यात्रा भत्ता) (संशोधन) नियमावली 2026 के रूप में लागू किया गया है। इस संशोधन के तहत नियम 4 में बदलाव करते हुए मंत्रियों के यात्रा भत्ते की अधिकतम सीमा बढ़ाई गई है।
  • अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री, राज्य मंत्री और उप मंत्री सहित मंत्रिमंडल के सभी सदस्य उत्तराखंड अथवा देश के भीतर अपने पदेन दायित्वों के निर्वहन के दौरान यात्राओं पर अब प्रति कैलेंडर माह अधिकतम 90 हजार रुपये तक प्राप्त कर सकेंगे।

2024 में बढ़ा था विधायकों का वेतन-भत्ता

बता दें कि इससे पहले 2024 में जनप्रतिनिधियों और दायित्वधारियों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी की गई थी। अगस्त 2024 में उत्तराखंड राज्य विधानसभा द्वारा पारित संशोधन विधेयक के बाद विधायकों के वेतन-भत्तों को बढ़ाकर लगभग चार लाख रुपये प्रतिमाह किया गया था। इससे पहले उन्हें वेतन-भत्तों सहित करीब 2.90 लाख रुपये मिलते थे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews