उत्तराखंड कांग्रेस की नई राजनीतिक समिति का गठन, कई दिग्गज नेताओं को मिली जगह

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी मिलने के बाद उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति का गठन हो गया है। जिसमें प्रदेश कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं।
Congress

साल 2027 में जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है उसको लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसमें उत्तराखंड भी शामिल है। इस बीच, आगामी चुनाव से पहले पार्टी ने उत्तराखंड कांग्रेस के संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला लिया है। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मंजूरी के बाद उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनीतिक मामलों की समिति का गठन कर दिया गया है। जिसकी सूची भी जारी हो चुकी है। इस सूची में कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं।

बता दें कि नई समिति में उत्तराखंड कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा को शामिल किया गया है। उनके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को भी जगह मिली है। गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, प्रीतम सिंह, गुरदीप सिंह सप्पल, काजी निजामुद्दीन, करन माहरा, मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा, हरक सिंह रावत, भुवन कापड़ी, प्रकाश जोशी, तिलक राज बेहड़, ममता राकेश, मनोज तिवारी, विक्रम सिंह नेगी, रवि बहादुर, गोविंद सिंह कुंजवाल, नव प्रभात, प्रदीप टम्टा, महेंद्र पाल सिंह और ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी को सदस्य बनाया गया है।

उत्तराखंड में संगठन मजबूत करने में जुटी कांग्रेस

बता दें कि उत्तराखंड में साल 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां को गति दे दी है। चुनावी रणनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से पार्टी पूरी सक्रियता के साथ संगठन को मजबूती देने में जुटी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा लगातार पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं।

इसके साथ ही कांग्रेस प्रदेशभर के विभिन्न जिलों में जनसंपर्क अभियान और यात्राएं निकालकर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा जनता से संवाद स्थापित करने में जुटी हुई है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि यह समिति संगठन को मजबूत करने, चुनावी रणनीति तय करने और राजनीतिक फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews