Uttarakhand School Closed: भारी बारिश के चलते बागेश्वर समेत कई जिलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद

School Closed : उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी के चलते आज, गुरुवार को 4 जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।
school holiday

उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने आज 5 जिलों के स्कूलों में आज भी छुट्टी का ऐलान किया है। गुरुवार को जनपद बागेश्वर, देहरादून, चमोली और रुद्रप्रयाग में कक्षा 1 से 12वीं तक के समस्त स्कूलों के साथ साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

इस संबंध में अलग-अलग जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, अशासकीय एवं निजी विद्यालय तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्र 6 अगस्त 2026 को बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उल्लंघन की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी नवीनतम मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, गुरुवार को जनपद देहरादून, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और चमोली के कई हिस्सों में भारी से भारी बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं। वहीं प्रशासन ने भी लोगों से जलभराव वाले क्षेत्रों, निचले इलाकों और खराब मौसम के दौरान किसी भी तरह की यात्रा करने से बचने की अपील की है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews