अब ‘लोक भवन’ के नाम से जाने जाएंगे उत्तराखंड के राजभवन, आदेश हुआ जारी

उत्तराखंड सरकार ने देहरादून और नैनीताल में स्थित राजभवन का नाम बदल दिया है। अब दोनों राजभवन 'लोक भवन' के नाम से जाने जाएंगे। राजभवन सचिवालय की ओर से इसका आदेश जारी कर दिया गया है।
अब ‘लोक भवन’ के नाम से जाने जाएंगे उत्तराखंड के राजभवन, आदेश हुआ जारी

उत्तराखंड सरकार ने सोमवार को बड़ा फैसला लेते हुए देहरादून और नैनीताल में स्थित राजभवन (Raj Bhavan) का नाम बदलकर ‘लोक भवन’ (Lok Bhavan) कर दिया है। राजभवन सचिवालय की ओर से इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है।

बता दें कि गृह मंत्रालय भारत सरकार के 25 नवंबर 2025 को जारी पत्र और राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह की मंजूरी के बाद यह बदलाव आधिकारिक रूप से लागू हो गया है। राज्यपाल सचिव रविनाथ रमन की ओर से जारी अधिसूचना में साफ तौर से कहा गया है कि अब से उत्तराखंड के दोनों राजभवन देहरादून लोक भवन और नैनीताल लोक भवन के नाम से जाने जाएंगे।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews