Vidisha News: मंदिर परिसर से 25 साल पुराना चंदन का पेड़ हुआ चोरी, 20 मिनट में फरार हुए बदमाश

Vidisha News: मंदिर परिसर से 25 साल पुराना चंदन का पेड़ हुआ चोरी, 20 मिनट में फरार हुए बदमाश

Vidisha Crime News: विदिशा के सांची रोड पर रंगई हनुमान मंदिर परिसर के चंदन के पेड़ (sandalwood tree) को चुरा लिए जाने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने 20 मिनट में कटर से पेड़ को काटा और 6 फीट लंबा पेड़ का तना लेकर गायब हो गए। लगभग आधे घंटे में चोरों ने चोरी की इस घटना को अंजाम दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मंदिर परिसर में यह पेड़ 25 सालों से लगा हुआ था। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरा में तीन आरोपी पेड़ को काटकर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। घटना का पता लगने के बाद श्रद्धालुओं का जमावड़ा मंदिर में इकट्ठा हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने जांच पड़ताल कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि रात करीब 12 बजे मंदिर के नदी वाले रास्ते के पिछले हिस्से से चोर मंदिर परिसर में घुसे और कटर से पेड़ को काटकर फरार हो गए। तीनों आरोपियों को भागते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है। मौके से चंदन के पेड़ का कटा हुआ हिस्सा भी मिला है। पेड़ की कीमत कितनी होगी फिलहाल इसका आंकलन नहीं लगाया जा सका है। विशेषज्ञों द्वारा जांच करवाने के बाद इसका पता लगाया जा सकेगा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews