MP में पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा, 100 फीट ऊंचे झरने के कुंड में डूबे युवक, 3 की मौत

MP में पिकनिक स्पॉट पर बड़ा हादसा, 100 फीट ऊंचे झरने के कुंड में डूबे युवक, 3 की मौत

विदिशा, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के विदिशा (Vidisha Incident) में आज रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां भोपाल (Bhopal) से घूमने आए तीन युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और 2 की शवों को निकाल लिया लेकिन एक की तलाश अब भी जारी है।इस दौरान एक दोस्त का पैर फिसला और उसे बचाने 4 पानी में उतरे, इसमें से 2 को बचा लिया गया।

यह भी पढ़े.. MP Weather : 4 सिस्टम एक्टिव, मप्र के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट

पूरा मामला विदिशा जिले के ख़ामखेड़ा पुलिस चौकी देहात थाना का है। हादसा हलाली डेम (halali dame) के पास स्थित पचमढ़ी मंदिर के कुंड में लगभग 100 फीट ऊपर से गिरने पर हुआ है।यहां आज सुबह 17 साल का अमित पटेल निवासी अशोका गार्डन, अभय शर्मा पुत्र विजय शर्मा 19 साल निवासी अशोका गार्डन और मोहित शर्मा हलाली डैम के पास मिनी पचमढ़ी के नाम से फेसम पिकनिक स्पॉट पर घूमने गए थे।

इस दौरान विजय करीब 100 फीट ऊंचाई से गिरने वाले झरने के निचले हिस्से में पहुंच गया और नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और सीधे गहरे पानी में जाने लगा। तभी बाकी 3 साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन उसमें से तीनों डूब गए ।यह सारा नजारा देख एक युवक बाहर निकला और आवाज लगाई।इसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अभिषेक शर्मा 17 साल निवासी शंकर गार्डन और अभिषेक सिंह निवासी भीम नगर को बचा लिया गया।

यह भी पढ़े.. सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा फैसला- खरगोन एसपी को हटाया

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। दो युवकों के शवों को निकाल लिया गया है और तीसरे की तालश जारी है।फिलहाल विदिशा की करारिया पुलिस (Vidisha Police) मामले की जांच कर रही है। विदिशा एडिशनल एसपी संजय साहू ने मामले की पूरी जानकारी ली।बताते चले कि हलाली में पिकनिक मनाने जाने वाले पर्यटकों के साथ ऐसे हादसे अक्सर होते रहते है, घटना के बाद प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews