शराब के नशे में नायब तहसीलदार ने किया हंगामा, कलेक्टर ने किया सस्पेंड

MP

विदिशा| लॉकडाउन (Lockdown) में शराब (alcohol) के नशे में हंगामा करने वाले नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar) को कलेक्टर ने निलंबित (Suspend) कर दिया| सिरोंज तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार मनीराम कोंदल ने बीते दिन शहर के बासौदा नाका चौराहे पर शराब के नशे में जमकर हंगामा किया था| नशे में धुत नायब तहसीलदार हाथ में डंडा लेकर लोगों पर रौब झाड़ते नजर आए थे| जिसका लोगों ने वीडियो भी बनाया था|

दरअसल, मंगलवार को सिरोंज तहसील कार्यालय में पदस्थ नायब तहसीलदार मनीराम कोंदल शराब के नशे में सड़क पर डंडा लेकर उतर गए। इस दौरान नशे की हालत में लोगों पर डंडा चलाते नजर आये| वहीं सूचना मिलने पर एसडीएम अनिल सोनी ने पुलिस कर्मियों की मदद से नायब तहसीलदार का मेडिकल परीक्षण कराया। उन्होंने नायब तहसीलदार के निलंबन का प्रस्ताव कलेक्टर डॉ. पंकज जैन को भेज दिया है। जिसके बाद कलेक्टर ने नायब तहसीलदार को सस्पेंड कर दिया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews