BJP नेता का अतिक्रमण भूमि पर फिर कब्जा, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के आदेश

BJP नेता का अतिक्रमण भूमि पर फिर कब्जा, कलेक्टर ने दिए कार्रवाई के आदेश

विदिशा।ममता पांडेय।

विदिशा दिसंबर 2019 में ग्यारसपुर जनपद के ग्राम चितरायन में प्रशासन ने बीजेपी नेता और पूर्व जनपद अध्यक्ष छत्रपाल शर्मा के अतिक्रमण से 69 बीघा शासकीय भूमि मुक्त करवाई थी और इनके रिश्तेदार संजय शर्मा से 15 बीघा जमीन मुक्त कराई थी, लेकिन कुछ ही दिन बाद छत्रपाल और उनके रिश्तेदारों ने अतिक्रमण मुक्त भूमि पर फिर से कब्जा कर लिया ।

इसकी शिकायत मिलने पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने तहसीलदार को छत्रपाल शर्मा के खिलाफ सिविल जेल प्रकरण बनाने का आदेश दिया। नायब तहसीलदार हेमंत शर्मा ने मौके पर जाकर देखा की छत्रपाल आदि ने उक्त भूमि पर पुनः कब्जा किया है तो नायब तहसीलदार ने पंचनामा बनाकर सिविल जेल का प्रकरण तैयार करने हेतु प्रस्ताव ग्यारसपुर की एसडीएम आरती यादव को भेजा है।

छत्रपाल के अतिक्रमण से मुक्त 69 बीघा सरकारी भूमि का शासकीय मूल्य 2 करोड़ रूपया आका गया है संजय शर्मा के अतिक्रमण से मुक्त भूमि 15 बीघा का शासकीय मूल्य लगभग ₹4500000 आंका गया है।इस मामले में छत्रपाल शर्मा का कहना है मेरे खिलाफ झूठी शिकायत की गई है मैंने कोई अतिक्रमण नहीं किया है ना मैं नामे चित्रायण गांव गया हूं। हां फेंसिंग जरूर की गई है लेकिन वह मवेशियों से खेती की सुरक्षा रक्षा के लिए की गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews