पुलिस थाने पहुंचे एसपी, शराब माफियाओं पर कसेंगे नकेल

police-sp-visit-shamsabad

शमशाबाद। विपिन शर्मा।

पहली बार शमशाबाद आये विदिशा पुलिस अधीक्षक विनायक वर्मा ने थाना प्रांगण में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिक, और पत्रकारों से मुलाकात कर क्षेत्र की स्थिति जानी और प्रमुख समस्याओं के बारे में जानकारी ली। 

स्थानीय लोगों ने पुलिस कप्तान को बताया कि क्षेत्र में अवैधरुप से शराब की बिक्री हो रही है। जिससे रात में ग्रामीण क्षेत्रों मैं बड़ी समस्या होती है और छोटे छोटे बच्चों को इसकी लत पढ़ रही है। कप्तान ने भरोसा दिलाया कि आप निश्चिन्त रहे, आप भी पुलिस का सहयोग करें हम शराब माफिया पर सख्ती से कार्यवाही करेंगे थोड़ा सहयोग आप लोग भी करें और हमे जानकारी दे। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews