
Vidisha News: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की लटेरी में सीएम राइज स्कूल के प्रभारी प्रिंसिपल रामेश्वर शर्मा का एक अश्लील शायरी भरा वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, 27 जनवरी 2024 को बच्चों की फेयरवेल पार्टी थी। इसी दौरान प्रिंसिपल द्वारा बच्चों के सामने अश्लील शायरी पेश की गई थी।
सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा वीडियो
विदिशा जिले के सीएम राइज स्कूल के कक्ष संख्या 13 में बच्चों की फेयरवेल पार्टी हो रही थी। जहां बच्चों के सामने स्कूल के प्रिंसिपल ने अश्लीलता से भरी शायरी बोली। इस दौरान उन्होंने शायराना अंदाज में लड़को की तरफ इशारा करते हुए कहा कि “देवताओ से बोलो पहले पैदा करें, फिर तुम्हारी तरफ देवियां आएंगी”। वहीं लड़िकयों की इशारा करते हुए कहा कि “खिड़कियां खोलकर सोया मत किजिए, वरना दीवानो की सीटिया आयेगी”। साथ ही कहा कि “तुम से मिलने को बेताब है दिल बहुत, जाने जून की छुट्टियां कब आयेगी”। बता दें यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
उच्चतम शिक्षा के लिए खोला गया सीएम राइज स्कूल
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में बच्चों की उच्चतम शिक्षा के लिए सीएम राइज स्कूल खोला गया है। वहीं प्रिंसिपल के भाषाशैली को देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि स्कूल में किस तरफ से बच्चों को शिक्षा दी जा रही है।
प्रशासन ने उचित कार्रवाई करने की बात कही
वहीं प्रिंसिपल के अश्लील शायरी से भरा वीडियो जब कलेक्टर उमाशंकर भार्गव के संज्ञान में आया तो उन्होंने कहा कि इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। जबकि जिला शिक्षा अधिकारी जीपी राठी ने जानकारी दी कि इस मामले की जांच की जाएगी और अगर शिक्षा के मंदिर में ऐसा कृत्य सामने आता है तो उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
[dgv_vimeo_video id=”909023736″]
[dgv_vimeo_video id=”909024401″]
[dgv_vimeo_video id=”909024909″]
