विदिशा में मृत नवजात पटरी पर फेंक रहे हैं परिजन, मानव भ्रूण ले जाता नजर आया कुत्ता

विदिशा में मृत नवजात पटरी पर फेंक रहे हैं परिजन, मानव भ्रूण ले जाता नजर आया कुत्ता

Vidisha News: विदिशा से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल के पास एक कुत्ते को अपने मुंह में मानव भ्रूण पकड़ कर ले जाते हुए देखा गया। वहां से गुजर रहे कुछ विद्यार्थियों ने यह देखा और नगरपालिका के अधिकारियों को सूचित किया लेकिन भगाने के बाद भी कुछ देर बाद कुत्ता इस भ्रूण को लेकर भाग गया।

यह घटना कलेक्ट्रेट जाने वाले रोड की है जहां पर बिजली विभाग का सब स्टेशन भी बना हुआ है। यहां कई अधिकारियों के क्वार्टर है और उसी जगह से यह कुत्ता अपने मुंह में भ्रूण लेकर जा रहा था तभी कुछ विद्यार्थियों की नजर इस पर पड़ी। उन्होंने उसे भगाया तो वह मानव भ्रूण वही छोड़कर भाग गया। विद्यार्थियों ने इस बात की सूचना पुलिस और नगर पालिका को दी, लेकिन इस बीच मौका देख कर कुत्ता भ्रूण लेकर मौके से भाग निकला।

बिजली के सब स्टेशन पर काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में डिलीवरी के दौरान जिन बच्चों की मौत हो जाती है, अक्सर ही उनके परिवार वाले या फिर मेडिकल स्टाफ भ्रूण को रेलवे पटरी के आसपास लेकर चले जाते हैं। यहां मौजूद कुत्ते या फिर अन्य जानवर इन्हें उठाकर ले जाते हैं। इस तरह से मानव भ्रूण को फेंकना सरासर गलत है और हैरानी की बात यह है कि यह अस्पताल और यहां आने वाले मरीजों के परिजनों द्वारा किया जा रहा है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews