विकट कोरोना काल, सोशल मीडिया ग्रुप ने पेश की एकता और इंसानियत की मिसाल

कोरोना

शमशाबाद, विपिन शर्मा। शमशाबाद से इस कोरोना काल (corona phase) के दौर में एक सकारात्मक (optimistic) और सराहनीय खबर सामने आई है। दरअसल, सोशल मीडिया (social media) पर शमशाबाद हलचल नाम से एक ग्रुप चलता है। इस ग्रुप के सदस्य (member) महेन्द्र प्रताप सिंह राजपूत ने ग्रुप एडमिन पत्रकार ईश्वरी भार्गव से फोन पर बात की और कहा कि उनका विचार है कि आज इस कोरोना महामारी के दौर में नगर के शासकीय अस्पताल (hospital) में ऑक्सीजन मशीन (oxygen machine) नहीं है। साथ ही नगर सहित क्षेत्र के ऐसे कई कोरोना संक्रमित मरीज हैं जो घर पर रहकर आइसोलेट (isolate) हो रहे है। उनको ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर भोपाल (bhopal) ,विदिशा जाना पड़ता है। वहां भी अस्पतालों में जगह नहीं मिलती जिससे लोग परेशान हो रहे हैं। ये विचार रखते हुए उन्होंने ईश्वरी भार्गव को सुझाव के तौर पर एक बात कही।

यह भी पढ़ें… उत्तर प्रदेश से बस परिवहन सेवा बंद, अब 7 मई तक नहीं होगी बसों की आवाजाही

उन्होंने कहा कि क्यों न ऐसे जरूरतमंदों को मदद करने के लिए ग्रुप में सभी से ऑक्सीजन मशीन खरीदने के लिये डोनेशन की बात कही जाए। ग्रुप के सदस्य जो स्वेच्छा से जितना पैसा देना चाहे वह राशि सभी से इकट्ठा करके एक मशीन खरीद कर भेंट कर दी जाए। ऐसा प्रस्ताव रखने पर ग्रुप ऐडमिन काफी खुश हुए और रात 9.30 बजे ग्रुप पर सहयोग राशि देने का मैसेज डाला गया। देखते ही देखते 24 घंटे में किसी ने ₹500 तो किसी ने ₹5000 तक की राशि देने को कहा। लगभग 75 हजार रुपये की राशि ग्रुप में एकत्रित हो गई। ग्रुप के सदस्य महेन्द्र प्रताप सिंह ने राशि लेकर अपने निजी वाहन से भोपाल पहुँच कर पाँच लीटर की बी पी एल कम्पनी की आक्सीजन मशीन 78400 रु में खरीदी। वे मशीन लेकर अस्पताल पहुंचे और पूर्व विधायक रुद्रप्रताप सिंह की उपस्थिति में अस्पताल में डॉ वैभव मोदी को ये मशीन  भेंट की। इस मशीन से एक साथ दो लोगों को ऑक्सीजन दी जा सकेगी।

यह भी पढे़ं… कोरोना आपदा में अवसर तलाशते समाज के दुश्मन, पुलिस ने पहुंचाए सलाखों के पीछे

इस अनुकरणीय पहल पर विधायक राजश्री सिंह, पूर्व मंडी अध्यक्ष सिंधु विक्रम सिंह, सहित नागरिको ने सोशल मीडिया ग्रुप के सभी सदस्यों के धन्यवाद दिया। इसमें विशेष सहयोग प्रदीप माहेश्वरी अध्यक्ष व्यापार महासंघ, मांगीलाल माहेश्वरी, वेद प्रकाश आर्य ,जुगल चौकसे,अंकित बंसल, कपिल डागा,कमलेश मेहर,नरेन्द्र सिंह राजपूत खडेर,डॉ सतीश दुबे, डॉ विशाल माहेश्वरी, ,आशुतोष दुबे, के सिंह, मनोज धीरन,राजू तिवारी ,हितेन्द्र राजपूत,नीलेश धाकड़, राशिद खान,मदन कुशवाह,रूपेश आर्य संदीप साहू ,मयूर भार्गब,सहित 60 लोगो ने सहयोग किया।

अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए यह मशीन भेंट की है। इस मशीन से कोरोना संक्रमण से जूझ रहे मरीजों को आक्सीजन प्राप्त हो सकेगी। ग्रुप एडमिन ईश्वरी भार्गव ने बताया कि वर्तमान में देश में कोरोना महामारी तेजी से फैल रही है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि इस बीमारी में हम सभी एक-दूसरे की मदद करें जिससे जल्द हम इस बीमारी पर जीत दर्ज कर सकें।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews