ज्वेलरी शॉप के कर्मचारी ने ही दुकान पर करवाई चोरी, भागते समय पुलिस के हत्थे चढ़े बदमाश

arrest

Vidisha News: विदिशा पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यहां पर गश्त के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को चोरी के सामान के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया है। हैरानी की बात तो यह है कि जिस दुकान में यह चोरी की गई, वहीं पर काम करने वाले युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।

जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे ही चोरों ने तेजी से चोरी की घटनाओं को अंजाम देना शुरू कर दिया है। इसी तरह विदिशा के सराफा बाजार में दुकान का ताला चटकाकर चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ज्वेलरी शॉप पर हुई इस चोरी में यह बदमाश अपने साथ दुकान में रखे जेवर और चांदी के बर्तन ले जा रहे थे। यह चोर अपनी योजना में सफल हो पाते इससे पहले ही यह गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों के हत्थे चढ़ गए। जवानों ने इन्हें रोक कर सारा सामान जब्त किया जिसमें चांदी के जेवरात भी मिले हैं।

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि ज्वेलर्स की दुकान पर पहले काम कर चुके एक युवक ने ही इस वारदात को अंजाम देने का प्लान बनाया। युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर गंगोत्री ज्वेलर्स नामक दुकान पर धावा बोला और यहां से चांदी के जेवर और बर्तन चोरी कर लिए। चोरी किए गए सामान की कीमत 4 लाख रुपए के लगभग बताई जा रही है। ये युवक 4 साल पहले इसी दुकान पर काम करता था और अपने साथियों के साथ इसने यह वारदात की है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews