राशन दुकान पर चोरों ने बोला धावा, ताले चटकाकर चुराया अनाज

Indore News

Vidisha News: विदिशा में चोरों के हौंसले इन दिनों लगातार बुलंद दिखाई दे रहे हैं। शहर में चोरी की वारदातें तेजी से बढ़ रही है। आए दिन यहां पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसा ही मामला आज सामने आया जब राशन की दुकान के ताले तोड़कर यहां रखे गेहूं पर हाथ साफ कर दिया गया।

यह मामला विदिशा के तलैया मोहल्ले में हुआ है जो कोतवाली से कुछ ही दूरी पर मौजूद है। यहां उचित मूल्य की दुकान पर राशन चोरी की घटना को अंजाम दिया गया। चोरों ने दुकान के ताले चटकाकर यहां रखा हुआ गेहूं चोरी कर लिया। घटना की जानकारी लगते ही दुकान संचालक दुकान पर पहुंचा। जब उसने जांच पड़ताल की तो दुकान में रखा हुआ 6 क्विंटल गेहूं मौके से गायब था।

चोरी की भनक लगते ही दुकान संचालक ने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर 6 क्विंटल गेहूं पास ही में रखे एक सब्जी विक्रेता के ठेले पर रखकर चोरी कर लिया है। अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और उन्हें पकड़ने के लिए जगह-जगह तलाश की जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews