
Bulldozer ran at the house of the accused of molestation : विदिशा के लटेरी में छेड़छाड़ से परेशान होकर होकर नाबालिग ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले के आरोपी आमिर के घर सोमवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। इस दौरान उसके घर पर हुए अतिक्रमण को गिरा दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई के दौरान मौके पर पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात था।
लटेरी में युवक की प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग ने आत्महत्या कर ली थी। सोमवार को लड़की को परेशान करने वाले आरोपी आमिर के घर पर प्रशासन का बुलडोजर चला है। इस दौरान प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण को जेसीबी से तोड़ दिया। अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई सोमवार सुबह लगभग 11 बजे की गई है। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स के साथ राजस्व तथा नगर पालिका अमला भी मौजूद रहा। बता दें कि 30 जुलाई को लटेरी में आमिर नाम के युवक द्वारा की जा रही छेड़खानी से परेशान होकर 12वीं कक्षा में पड़ने लड़की ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद से इलाके में लोगों में नाराजगी का माहौल था। हाल ही में बाल संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो भी लटेरी पहुंचे थे और पुलिस की कार्रवाई को लेकर असंतोष जाहिर किया था।
विदिशा से ममता पांडेय की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”852313453″]
[dgv_vimeo_video id=”852313753″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

