विदिशा में शराबी पिता बना बेटे का दुश्मन, 10 साल के मासूम को हाथ पैर बांधकर बाइक से घसीटा, ग्रामीणों ने किया बचाव

विदिशा में एक पिता की हैवानियत उस समय सामने आई। जब उसने अपने 10 साल के बेटे के हाथ पैर बांधकर उसे बाइक से घसीटा। ग्रामीण में मामले में बीच बचाव किया और अब पिता को हिरासत में लेने के बाद बच्चे और उसके भाइयों को बाल गृह भेज दिया गया।
Vidisha

विदिशा के ग्राम शिवरामपुर पड़रिया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल यहां एक नशेड़ी पिता ने अपने ही 10 साल के बच्चे के हाथ पैर रस्सी से बांधकर उसे बाइक से घसीटा। पिता की इस हैवानियत से बच्चा घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों ने बचाया।

इस घटना की सूचना मिलने पर गांव के सरपंच और ग्रामीण मौके पर पहुंचे थे और बच्चे को पिता के चंगुल से छुड़वाकर अन्य बच्चों के साथ अस्पताल भेजा था। इस मामले की सूचना अंबानगर पुलिस चौकी और चाइल्ड हेल्पलाइन पर दी गई थी। इस पर कार्रवाई करते हुए बाल कल्याण समिति ने बच्चों सहित उसके भाई बहनों को सुरक्षित बाल गृह भेज दिया है।

ग्रामीणों ने बचाई जान

जानकारी के मुताबिक ये घटना 26 जुलाई की रात की है। गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने नशे की हालात में अपने 10 साल के बच्चे के हाथ पैर बांधे और उसे मोटरसाइकिल से बांधकर गांव की गलियों में घुमाया। जब गांव वालों ने ये सब देखा तो बीच बचाव कर बच्चे को छुड़वाया। बच्चे को अस्पताल पहुंचाकर चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर सूचना दी गई।

ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी पिता शराब का आदी है और अक्सर अपने बच्चों के साथ मारपीट करता है। उसकी दो शादी हुई है पहली शादी से दो बेटे हैं। जिनमें से दिव्यांग है और दूसरा वह है जिसके साथ घटना हुई है। दूसरी शादी से भी उसे दो बेटे हैं। दोनों ही पत्नी ने शराब और मारपीट की आदत की वजह से उसे छोड़ दिया है। बच्चे अपने पिता और दादी के साथ रहते हैं।

बच्चों को भेजा गया बालगृह

इस मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बाल कल्याण समिति के समक्ष बच्चों को पेश किया। समिति के निर्देश पर बच्चों का मेडिकल और काउंसलिंग कराई गई। इसके बाद उन्हें सुरक्षित बालगृह भोपाल भेज दिया गया है। इस मामले में आरो के पिता के खिलाफ बच्चों के साथ क्रूरता और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews