भगवा पहन मंदिरों में चोरी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, चांदी के मुकुट और हार बरामद

विदिशा में भगवा पहनकर हनुमान मंदिरों को निशाना बनाने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूजा पाठ का नाटक कर मंदिरों में दाखिल होता था और मौका मिलने पर चोरी कर फरार हो जाता था।
Vidisha

विदिशा के गुलाबगंज थाना क्षेत्र के अलग-अलग मंदिरों में लगातार चोरी की वारदात देखने को मिल रही थी। यहां मंदिरों की मूर्तियों के आभूषण चोरी किए जा रहे थे। एक के बाद एक कई मंदिरों में इसी तरह की चोरी को अंजाम दिया गया। लेकिन अब ये चोर पुलिस के हत्थे चढ़ चुका है।

गुलाबगंज थाना पुलिस ने मंदिरों से हो रही आभूषण चोरी की गुत्थी को सुलझा लिया है। इतना ही नहीं चोरी करने वाले शख्स को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस चोरी में हैरान करने वाली बात ये है कि ये चोर मंदिरों में अन्य भक्तों की तरह भक्त बनाकर पहुंचता था और मौका मिलने पर चोरी को अंजाम देता था।

भगवा पहन कर चोरी करने वाला गिरफ्तार

गुलाबगंज थाना पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक यह चोर मंदिरों में भगवा वस्त्र धारण करके जाता था। वहां घंटों पूजा पाठ और जाप करने का नाटक करता था। जैसे ही मंदिर से भीड़ खत्म होती थी और सन्नाटा होता था यह भगवान के मुकुट-हार चुराकर फरार हो जाता था।

नशे की पूर्ति के लिए चोरी

पुलिस ने इस आरोपी को पकड़कर इसके पास से चांदी के मुकुट, हार और वारदात में उपयोग की गई स्प्लेंडर मोटरसाइकिल सहित तकरीबन एक लाख रुपए का माशूका बरामद किया है। जब इससे पूछताछ की गई तो इसने कबूल किया है कि ये ड्रग्स की लत का शिकार है और नशे की पूर्ति के लिए मंदिरों को निशाना बनाता था। ये अब तक चार मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है।

सीसीटीवी से खुला राज

विदिशा पुलिस को यह शिकायत मिली थी कि शहर के गुलाबगंज हनुमान मंदिर, एरन हनुमान मंदिर, गणेशपुर मूड़रा राम जानकी मंदिर और संतापुर हनुमान मंदिर में मूर्तियों के चांदी के आभूषण चोरी किए गए हैं। इसके बाद टीआइ सुरेश सिंह सोलंकी की टीम में दर्जनों सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली। इसमें स्प्लेंडर पर एक संदिग्ध युवक नजर आया। इसके बाद जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी गिरीश गोस्वामी को कुआखेड़ी जोड़ से धर दबोचा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews