Vidisha News : IPL मैच में सट्टा लगवाते 2 आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप और 5 मोबाइल सहित दो कार बरामद

ऑनलाइन खेले जाने वाला आईपीएल का यह सट्टा करोड़ रुपए का हो सकता है। पुलिस दोनों आरोपियों से बारीकी से पूछताछ में जुटी है, ताकि कई खुलासे हो सके।
Police Arrest Crime

Vidisha News : मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में पुलिस ने लाखों के आईपीएल सट्टा खिलाने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर आईपीएल सट्टा खिलाने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 1 लाख 28 हजार नगद, लैपटॉप और 5 मोबाइल सहित दो कार बरामद की गई हैं। दोनों आरोपी अशोकनगर जिले के रहने वाले हैं।

क्या है पूरा मामला

पुलिस को शिकायत मिली रही थी कि पुरनपुरा इलाके के दो लोग आईपीएल पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहे हैं। पुलिस ने मामले को बड़ी गंभीरता से लेते हुए पुरनपुरा क्षेत्र से एक डुप्लेक्स से अशोकनगर निवासी रुपेश और बसंत को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से 1 लाख 28 हजार नगद रूपए व लैपटॉप और मोबाइल बरामद किए हैं। उनके पास ग्राहकों के कोड मिले हैं। उन्हें डिकोड करने का प्रयास किया जा रहा है। 8 से 10 लोगों के नाम उजागर भी हुए हैं।

बता दें कि आरोपी एक लिंक के माध्यम से कई जगहों के लोगों को आईपीएल सट्टा लगवाया करते थे। इस सब की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं आशंका व्यक्त की जा रही है कि ऑनलाइन खेले जाने वाला आईपीएल का यह सट्टा करोड़ रुपए का हो सकता है। पुलिस दोनों आरोपियों से बारीकी से पूछताछ में जुटी है, ताकि कई खुलासे हो सके।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews