Vidisha News : तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलटा, एक की मौत

Vidisha News : तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलटा, एक की मौत

Vidisha Accident News : सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों का कहर जारी हैं जिसके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों की असमय मौत हो रही है। हाल ही में मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक की मौत हो गई। पुलिस ने शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया।

यह है पूरा मामला

बता दें कि सोमवार को विदिशा से शमशाबाद की ओर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक पीपलधार चौराहे के पास पुलिया से निकलते ही अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पेड़ों को तोड़ता हुआ खेत में पलट गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शुरू की जाँच

वहीं, प्रत्यक्षदर्शी किसान ने बताया कि विदिशा की ओर से तेज रफ्तार में ट्रक आ रहा था। पुलिया पार करते ही ट्रक जंप हुआ फिर अनियंत्रित होकर पहले वह एक साइड हुआ फिर ट्रक दूसरी साइड में चला गया। इस दौरान ट्रक नीम के पेड़ों को तोड़ता हुआ खेत में पलट गया। जिसमें ड्राइवर की मौत हो गई। वहीं पुलिस ने मर्ग दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews