Video : उम्र 70 की दिल 17 का, बुजुर्ग शख्स ने अपनी पत्नी को मनाने के लिए लगाए ठुमके

Video : उम्र 70 की दिल 17 का, बुजुर्ग शख्स ने अपनी पत्नी को मनाने के लिए लगाए ठुमके

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कहते हैं प्यार की न कोई उम्र होती है न सीमा। अगर हम किसी से प्यार करते हैं तो फिर वो उम्र के बंधन नहीं मानता। फिर चाहे उम्र 17 की हो या 70 की..आदमी जिससे प्यार करता है उसे खुश करने के लिए हर जतन करता है। और अगर किसी की प्रियतमा या पत्नी रूठी हो तो उसे मनाने की भी सारी कोशिशें होती हैं।

Mr. India में कॉकरोच ने पी थी शराब, Old Monk में डुबकी लगाकर की एक्टिंग

आज हम आपके लिए एक बहुत ही प्यारा वीडियो लेकर आए हैं। इसमें एक 70 साल के बुजुर्ग हैं जो अपनी पत्नी को मनाने और रिझाने की कोशिश कर रहे हैं। उम्र भले इनकी 70 हो लेकिन ये दिल से एकदम जवान है। वीडियो में हम देखते हैं कि कुर्सी पर एक महिला बैठी हुई है और चेहरे से लग रहा है कि उनका मूड कुछ ठीक नहीं है। वही आसपास उनके पति लहरा रहे हैं और फिर वो नाचना शुरु कर देते हैं। ये शख्स अपनी पत्नी को खुश करने के लिए फिल्म ‘द बीस्ट’ के ‘अरबी कुथु’ गाने पर जमकर ठुमके लगा रहे हैं।

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को optimistic_chatterbox नाम के अकाउंट से शेयर हुआ है। इसमें कैप्शन लिखा है कि ‘अगर आप अपने भीतर के बच्चे को जिंदा रखते हैं तो हमेशा खुश रहेंगे।’ ये कपल बहुत ही क्यूट है और जब पति डांस करना शुरु करते हैं तो पत्नी पहले तो मीठा सा झिड़कती है और फिर हंस पड़ती है। इन्हें देखकर लगता है कि इनका सारा जीवन इसी तरह आपस में नोकझोंक और मस्ती में बीता होगा और अब भी ये इस जिंदादिली को बनाए हुए है। वीडियो अपलोज होने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है और अब तक इसे 7.7 लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। वहीं इसे एक करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। हमें यकीन है कि इसे देखकर आपके चेहरे पर भी एक प्यार भरी मुस्कान आ जाएगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews