सलमान खान के जन्मदिन पर शादी का इश्तिहार, क्या ‘भाईजान’ को मिल गई लाइफ पार्टनर!

Salman On Personal Life

Social media viral :  सलमान खान की शादी कब होगी..बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले सवालों में ये शामिल है। उनके फैन्स हों या यार दोस्त..सभी कभी न कभी ये सवाल कर ही लेते हैं। हाल ही में सलमान ने अपना 58वां जन्मदिन मनाया और फिर इस सवाल की झड़ी लग गई। लेकिन इसी बीच कर्नाटक के एक मैरिज ब्यूरो ने उनके जन्मदिन पर कुछ ऐसा किया, जो बड़ा ही मजेदार और रोचक था।

सलमान के जन्मदिन पर मैरिज ब्यूरो का अनोखा विज्ञापन

बॉलीवुड के ‘भाईजान’ की सालगिरह हो तो देश विदेश से मुबारकबाद की बारिश होने लगती है। सभी उन्हें अपना प्यार, शुभकामनाएं और दुआएं भेजते हैं। लेकिन कर्नाटक के मंगलुरु में सुमंगला मैरिज ब्यूरो ने इस मौके को अपनी पब्लिसिटी के लिए कुछ ऐसे इस्तेमाल किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होने एक अखबार में मुबारकबाद और शादी की इश्तेहार एक साथ दिया और सलमान खान की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ‘जल्द शादी करना चाहने वाले संपर्क करें।’

लोगों को पसंद आया ये क्रिएटिव तरीका

ये क्रिएटिविटी लोगों को खूब पसंद आ रही है। इसका फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग इसपर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक्स पर Satish Acharya नाम के अकाउंट से ये विज्ञापन शेयर किया गया है और लिखा है कि ‘शुभकामना देने के लिए एक कन्नड़ अखबार में यह रचनात्मक विज्ञापन मिला। सलमान खान के जन्मदिन पर। मंगलुरु में सुमंगला मैरिज ब्यूरो द्वारा जारी इस विज्ञापन में कहा गया है, जल्द शादी करने के लिए हमसे संपर्क करें।’ इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा है ‘ये 100 फीसदी जीनियस क्रिएटिविटी है’ तो दूसरा लिख  रहा है ‘भारतीयों की चाह है कि हर किसी की शादी हो जाए।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि ये बहुत क्यूट है। इस तरह लोगों को सलमान के फोटो के साथ शादी का इश्तेहार देने का आइडिया खासा पसंद आ रहा है और वो इस रचनात्मकता की खूब तारीफ कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews