महिला ने ऑर्डर किया चिकन, मिली डीप फ्राइड तौलिया, देखें Viral Video

viral video

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। फिलीपींस (philippines) से एक viral video इन दिनों खूब चर्चा में है। यहां चिकन (chicken) ऑर्डर करने पर महिला को तली हुई तौलिया (deep fried towel) मिली। महिला ने देश की प्रतिष्ठित फ़ास्ट फ़ूड चेन (fast food chain) से अपने लिए चिकन ऑर्डर किया था। महिला का नाम अलीक पेरेज़ (alique perez) है और उन्होंने बताया की जब उन्होंने पाया कि उन्हें चिकन की जगह तली हुई तौलिया दी गयी है तो वे बहुत गुस्सा हुई और उन्हें घिन भी आई।

यह भी पढ़ें… विद्या बालन ने लिपस्टिक उछाली और बदल लिया अवतार, देखिये वीडियो

पेरेज़ ने चिकन के ऑर्डर पर तली हुई तौलिया मिलने की तस्वीर और वीडियो अपने फेसबुक अकाउंट से शेयर की। जिसके बाद फोटो और वीडियो दोनों ही वायरल हो रहे हैं।

उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि उन्होंने अपने बेटे के लिए ‘metro manila’ स्थित ‘Jollibee’ नाम की फ़ूड चेन से ‘ chickenjoy’ मील ऑर्डर की थी। ऑर्डर आने पर जब उन्होंने उसे काटने का प्रयास किया तो उन्होंने पाया कि आई हुई चीज काफी ठोस है। इसके बाद उन्होंने उसे हाथ से तोड़ने का प्रयास किया तब उन्हें पता चला कि उन्हें चिकन नहीं बल्कि अच्छे से तली हुई तौलिया दी गयी है।

यह भी पढ़ें… चंबल की पूर्व कांग्रेस विधायक का निधन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जताया दुख

मंगलवार को उनके द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक इस पर 2.6 मिलियन व्यूज आ चुके हैं। वहीं इसको 87,000 बार शेयर किया जा चुका है और इस पर कमेंट्स की भी भरमार है।

Metro News के अनुसार इस घटना के बाद Jollibee की उस ब्रांच को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। इसी के साथ कंपनी ने कहा कि वे एम्प्लाइज को दोबारा ट्रेन करेंगे जिस से इस प्रकार की घटनाएं दोबारा न हों।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews