सनी लियोनी ने दी उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा! प्रवेश पत्र देख प्रशासन हुआ सतर्क, देखें खबर

sunny leone

Sunny Leone: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा (UP Police Recruitment Exam) शनिवार से शुरू हो चुकी है। 17 और 18 फरवरी प्रदेश के विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हो रहा है। इसमें लाखों उम्मीदवार भी शामिल हो रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही एडमिट कार्ड जारी हुए थे, जिसमें से एक प्रवेश पत्र बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री सनी लियोनी के नाम पर भी जारी हुआ।

क्या है मामला?

दरअसल, कन्नौज जिले में सनी लियोनी के नाम का प्रवेश पत्र सामने आया है। सोशल मीडिया पर एडमिट कार्ड की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही। लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। प्रवेश पत्र में रोल नंबर, कैंडीडेट का नाम, परीक्षा केंद्र और पता समेत अभिनेत्री की दो तस्वीरें शामिल हैं। परीक्षा केंद्र का नाम श्रीमती सोनश्री स्मारक बालिका महाविद्यालय है। एग्जाम हॉल में एक सीट खाली होने पर एडमिट कार्ड की कॉपी चेक करने पर इस बात का खुलासा हुआ। जब अधिकारियों के पास यह मामला पहुंचा तो वे चौंक गए। फिलहाल, इस मामले को लेकर प्रशासन भी सतर्क है।

sunny leone

परीक्षा के तहत 60 हजार पदों पर होगी भर्ती

2 दिवसीय परीक्षा के यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल के 60244 पदों पर भर्ती होगी। प्रदेश भर के 75 जिलों और 2385 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन हो रहा है। इसमें 48 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं। दो शिफ्टों में एग्जाम आयोजित हो रहे हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews