नौकरी जाने के बाद 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन पर चढ़ा युवक, वायरल हुआ वीडियो

नौकरी जाने के बाद 11 हजार वोल्ट की हाई टेंशन लाइन पर चढ़ा युवक, वायरल हुआ वीडियो

पीलीभीत, डेस्क रिपोर्ट। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो वायरल (Viral Video) होता रहता है। कई बार कुछ लोग ऐसे स्टंट करते हुए दिखाई देते हैं जिससे उनकी जान पर भी बन सकती है। ऐसा ही एक नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा रहा है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश (UP) के पीलीभीत (Pilibhit)का है। यहां अमरिया कस्बे के मुख्य बाजार में एक युवक 11 हजार वोल्टेज के बिजली के तारों पर स्टंट करता हुआ दिखाई दिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि यह युवक अपने छत के पास से निकल रहे 11000 वोल्टेज के तार पर लटककर स्टंट कर रहा है। युवक को ऐसा करते देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान दिखाई दे रहे हैं। कुछ लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि भारी बारिश होने की वजह से पावर सप्लाई बंद थी इसलिए कोई बड़ा हादसा नहीं हो पाया।

Must Read- जल्द बंद हो सकता है देश के 26 करोड़ यूजर्स का मोबाइल नेटवर्क! ये है वजह

बताया जा रहा है कि युवक को बिजली के तारों पर लटकते हुए देखकर स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी कि वह पावर सप्लाई शुरू नहीं करें। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे युवक को समझाइश देकर नीचे उतारा। बिजली के तारों पर स्टंट करने वाले युवक का नाम नौशाद बताया जा रहा है। ये युवक फेमस होने के लिए इस तरह का स्टंट कर रहा था या बात कुछ और है यह तो वही जानता है। लेकिन इस तरह से स्टंट कर इससे पहले भी कई लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews