Video : आलिया-रणबीर ने जोधपुर में की जंगल सफारी, वायरल हुआ वीडियो

Video : आलिया-रणबीर ने जोधपुर में की जंगल सफारी, वायरल हुआ वीडियो

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बी टाउन के सबसे हॉट कपल रणबीर और आलिया की जोधपुर ट्रिप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। 28 सितंबर को रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) अपना 39वां जन्मदिन मनाने के लिए आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ जोधपुर पहुंचे हैं। वहीं इसके बाद एक बार फिर ये बात भी जोर पकड़ने लगी है कि क्या वो वहां अपनी शादी का वेन्यू भी फाइनल करने जा रहे हैं।

इस लड़की को देखते ही जावेद अख्तर ने कहे थे ये लफ्ज़, अब दिखती हैं ऐसी

मंगलवार को रणबीर के बर्थडे सेलिब्रेशन के साथ आलिया-रणबीर ने जंगल सफारी का आनंद भी उठाया। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जो जोधपुर के नजदीक जवाई का है। इसे एक फैन पेज ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि दोनों एक जीप में सवार हैं और जंगल सफारी पर निकले हैं। इनके साथ सुरक्षाकर्मी भी मौजूद है। दरअसल राजस्थान दोनों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन है। पिछले साल भी न्यू ईयर मनाने के लिए आलिया और रणबीर अपनी फैमिली के साथ रणथंभौर पहुंचे थे।

View this post on Instagram

A post shared by Filmfare (@filmfare)

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews