
मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। मशहूर एक्ट्रेस अमृता राव की साल 2006 में आई फिल्म ‘विवाह’ सुपरहिट रही थी। इस फिल्म में अमृता ने एक कस्बे की सीधी सादी लड़की की भूमिका निभाई थी। साथ ही उनके डायलॉग भी शुद्ध हिंदी में थे। अब ऐसे ही एक फेमस डायलॉग पर उन्होने रिक्रियेट करते हुअ नया ट्वीस्ट दिया है।
सनी देओल के फैन ने अपने ऑटो रिक्शा को दिया ये रूप, बॉबी देओल ने की तारीफ
फिल्म विवाह में जब अमृता राव नायक शाहिद कपूर से मिलती हैं तो उन्हें पानी देते हुए कहती हैं ‘जल लीजिये।’ अब उन्होने इसी सीन को असल जिंदगी में मजेदार तरीके से रिक्रियेट किया है। इसमें वो पानी का गिलास लिए हुए दिखती हैं और कहती हैं ‘जल।’ कुछ देर बाद वो पानी भरी बाल्टी के साथ आती है और कैमरे की तरफ फेंकते हुए कहती हैं ‘कबसे बोल रही हूं जल लीजिये, नहा लीजिये..हैप्पी होली।’ उनके इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अमृता राव के पति आरजे अनमोल ने भी इसकर कमेंट करते हुए कहा है कि ‘वह बहुत नॉटी हैं।’
View this post on Instagram
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

