Bharat Jodo Yatra पर इस लड़की के रैप सॉन्ग ने मचाई सनसनी, लोगों ने ढिंचैक पूजा से की तुलना

Bharat Jodo Yatra पर इस लड़की के रैप सॉन्ग ने मचाई सनसनी, लोगों ने ढिंचैक पूजा से की तुलना

Rap Song on Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लोग अलग अलग तरीके से समर्थन दे रहे हैं। इसी कड़ी में अब अनम अली (Anam Ali) नाम की एक लड़की का रैप सॉन्ग वायरल हो रहा है। इसमें वो राहुल गांधी की तारीफ करती नज़र आ रही हैं लेकिन जिस तरह से उन्होने ये सॉन्ग गाया है, लोग उनकी तुलना ढिंचैक पूजा (Dhinchak Pooja) से कर रहे हैं।

लोगों को याद आई ढिंचैक पूजा

अनम ने ट्विटर (Twitter) पर ये रैप सॉन्ग शेयर किया है। इसमें भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी के बारे में बातें कही गई है। उन्होने राहुल गांधी को ‘कूल’ बताया है। लेकिन जिस अंदाज़ में उन्होने इसे गाया है, लोगों को ढिंचैक पूजा की याद आ गई है। नेटिजन्स इसपर तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। किसी ने कहा है ‘ये सुनने के बाद मुझे समझ आया कि ढिंचैक पूजा कितनी ग्रेट है’ ‘आज से मैं ढिंचैक पूजा का बिग फैन हूं’ ‘ढिंचैक पूजा आज बेहतर महसूस कर रही होगी’ ‘ढिंचैक पूजा की नई प्रतिद्वंदी’ तो कोई कह रह है ‘इसी को सुन के राहुल गांधी जी ने राहुल गांधी जी को मार दिया था शायद’। लोग इसे जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं। किसी यूज़र ने लिखा है ‘आता कहां से है इतना कॉन्फिडेंस’ ‘मोहतरमा ये रैप नहीं टॉर्चर है’ तो एक ने सपोर्ट करते हुए कहा है कि ‘लोग चाहे हंसे या मजाक बनाएं लेकिन पूरा सुने बिना कोई जाएगा नहीं।’

अनम अली ने ट्रोलर्स को दिया जवाब

अनम ने इन कमेंट्स के जवाब में एक वीडियो मैसेज शेयर करते हुए कहा है कि ‘आप ट्रोलर्स के लिए मेरा ये मैसेज है। मेरा नाम अनम अली है और मैं रायपुर छत्तीसगढ़ से हूं। मैंने राहुल गांधी सर के लिए जो कहा उसे न तो स्पीच कहा जा सकता है और न सॉन्ग। वो भारत जोड़ो यात्रा रैप ही है।’ आगे वो कहती है ‘मैंने कभी किसी की बुराई नहीं की, वो काम तो आप लोगों का है। कुछ रचनात्मक काम करें। आप लोग मेरी बुराई करेंगे तो मैं बुरी नहीं दिखूंगी, आप लोग ही बुरे दिखेंगे। हम लोग शुरू से कांग्रेसी हैं इसलिए मैंने राहुल गांधी सर और कई कांग्रेस लीडर्स को ट्वीट किया। मुझे भारत जोड़ो यात्रा पॉजिटिव लगी और मैंने चार लाइन क्या लिख दी, आप तो मुझे ट्रोल ही करने लगे। आप लोगों की भी तो बहन बेटियां होगी, ट्रोल करने से पहले सोचा करें। आप लोगों को प्रॉब्लम है कि मैं अंबेडकरवादी हूं, आप लोगों को ये भी प्रॉब्लम हैं कि मैं मुस्लिम हूं। लेकिन मेरे मन में आप लोगों के लिए कोई नफरत नहीं है। आपका दिमाग बहुत छोटा है। थोड़ा समझदार बनिए।’ बहरहाल ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं।

https://twitter.com/AnamAliPrayer/status/1615171404386959360?s=20&t=MQNlvB-etn-uyCEJ5WwdrQ

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews