Anand Mahindra ने शेयर किया अनोखा वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

Anand Mahindra ने शेयर किया अनोखा वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर वह कुछ इस तरह की चीजें पोस्ट करते हैं जो लोगों को चौंकाने के साथ एक बड़ा संदेश भी देती है। आज गणेश चतुर्थी के दिन उनका एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने गणेश चतुर्थी की बधाई देने के साथ एक बड़ा संदेश भी लोगों तक पहुंचाया है।

वीडियो के जरिए आनंद महिंद्रा ने पूरे महिंद्रा ग्रुप की ओर से सभी देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही उन्होंने वीडियो के जरिए यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक भी किया है। उन्होंने यह वीडियो खासकर उन वाहन चालकों के लिए शेयर किया है जो बिना किसी बात की परवाह किए नियमों को तोड़ते हुए वाहन चलाते हैं।

Must Read- अब श्रद्धालु गर्भगृह से कर सकेंगे बाबा महाकाल के दर्शन, शुरू हुई नई दर्शन व्यवस्था

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक ट्रक ड्राइवर ड्राइविंग कर रहा है और पास वाली सीट पर श्री गणेश की मूर्ति रखी हुई है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि ड्राइवर के साथ गणपति बप्पा भी यातायात नियमों का पालन करते हुए सीट बेल्ट लगाए हुए हैं।

वीडियो में एक पुलिसकर्मी यातायात नियमों का पालन हो रहा है या नहीं यह देखने के लिए ट्रक को रोकता है। ट्रक का गेट खोलते ही सीट बेल्ट लगाए गणपति बप्पा दिखाई देते हैं। वह तुरंत ही ट्रक को आगे जाने देता है। आनंद महिंद्रा ने ढेर सारी शुभकामनाओं के साथ इस वीडियो के जरिए लोगों को समझाइश भी दे दी है कि अपनी जान के साथ खिलवाड़ ना करें और यातायात नियमों का पालन करें। भगवान नियम मान सकते हैं तो इंसान ये नियम क्यों नहीं मान सकता।

आनंद महिंद्रा का यह पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उनके इस अंदाज की तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो का कैप्शन भी उन्होंने शानदार दिया है। गणेश चतुर्थी की एक कहानी, भारत की कहानी। टि्वटर पर आनंद महिंद्रा को लाखों लोग फॉलो करते हैं। वह हमेशा यूजर्स के लिए मोटिवेशनल पोस्ट शेयर करते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews