Anand Mahindra ने शेयर किया FIFA का मजेदार प्रमोशनल वीडियो, वायरल हुआ ट्वीट

Anand Mahindra ने शेयर किया FIFA का मजेदार प्रमोशनल वीडियो, वायरल हुआ ट्वीट

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के जाने माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अपने ट्विटर (Twitter) के जरिए वह कोई ना कोई वीडियो या फोटो शेयर करते रहते हैं। मोटिवेशनल कंटेंट शेयर करने के मामले में वह हमेशा आगे रहते हैं। उनके शेयर किए गए वीडियो ना सिर्फ लोगों को हंसाते हैं बल्कि उन्हें बहुत सी सिख भी देते हैं। एक बार फिर से उनका ट्वीट चर्चा का विषय बन गया है।

सभी जानते हैं कि 2022 के फीफा विश्व कप (FIFA World Cup 2022) की शुरुआत जल्द होने जा रही है। फुटबॉल से जुड़े इस शानदार इवेंट को लेकर दुनिया भर में जोश देखा जा रहा है। यह जोश ना सिर्फ इसमें भाग लेने वाले देशों में होता है बल्कि दुनिया भर के लोग फीफा विश्व कप देखने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। इस टूर्नामेंट के प्रचार प्रसार के लिए अरबों रुपए खर्च किए जाते हैं। इतने पैसे खर्च कर किया जा रहा प्रमोशन शायद लोगों में एक्साइटमेंट ना ला पाए लेकिन आनंद महिंद्रा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसे देख कर लोगों का एक्साइटमेंट जरूर बढ़ जाएगा।

Must Read- दुर्ग में एक साथ 4 लोगों की हुई हत्या, कुल्हाड़ी पर मिले फिंगरप्रिंट, जांच में जुटी पुलिस

आनंद महिंद्रा का शेयर किया गया यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में अफ्रीका के कुछ बच्चे फीफा वर्ल्ड कप का माहौल तैयार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक बैनर पर फीफा 2022 लिखा हुआ है हालांकि इसे एक जुगाड़ के जरिए तैयार किया गया है। दो अलग-अलग टीमें मैदान पर फुटबॉल लेकर एक दूसरे से भीड़ रही है। इसके बाद यह बच्चे खेलना छोड़ कर डांस करना शुरू कर देते हैं। बच्चों का यूनिक डांस इस तरह होता है जैसे उन्होंने मैच जीत लिया है और वह सेलिब्रेशन कर रहे हैं।

वीडियो को शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा कि फीफा अपने वर्ल्ड कप के प्रमोशन के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर देता है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि इस वीडियो से ज्यादा एक्साइटमेंट पैसा खर्च कर किए गए प्रमोशन से आएगा। शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक कई बार देखा जा चुका है और लोग इससे पसंद भी कर रहे हैं। वीडियो पर तरह तरह के कमेंट भी आ रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews