फैन्स ने सोनू सूद के पोस्टर को दूध से नहलाया, ये है खास वजह

फैन्स ने सोनू सूद के पोस्टर को दूध से नहलाया, ये है खास वजह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना काल में अभिनेता सोनू सूद एक रियल सुपरहीरो के रूप में सामने आए हैं। इस त्रासद समय में उन्होने जिस तरह जरूरतमंदों की मदद की, वो अनुरकणीय है। पिछले साल से ही वो लगातार लोगों की सहायता कर रहे हैं। पहले प्रवासी मजदूरों के लिए उन्होने हरसंभव कोशिश की और इस बार महामारी में ऑक्सीजन, अस्पताल में बेड और दवाएं दिलाने की कोशिश करते हुए लोगों की जान बचाने के लिए सामने आए हैं। ऐसे में उनके कुछ फैन्स ने आभार जताने का अनोखा तरीका निकाला।

आखिर क्यों Amitabh Bachchan को याद आए बाबूजी, शेयर की उनकी ये खास बात

आंध्र प्रदेश में चित्तूर जिले के श्रीकालाहस्ती में कुछ लोगों ने जो किया, उसे देख सोनू सूद भी भावुक हो उठेंगे। उनके एक बड़े से पोस्टर पर फैन्स ने दूध चढ़ाया। ये कुछ ऐसा ही था जैसे किसी मूर्ति का दूध से अभिषेक करते हैं। इस तरह उनके चाहने वालों ने उनका शुक्रिया अदा किया। बता दें कि पिछले दिनों सोनू सूद ने शिवपुरी जिले में भी एक व्यक्ति की मदद की थी। 70 वर्षीय भगवती शर्मा के पुत्र ने अपनी मां के लिए फिल्म स्टार सोनू सूद से मदद मांगी तो सोनू सूद ने पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल को फोन कर मरीज को भर्ती करवाने का निवेदन किया था। इसी तरह वे लगातार मदद के लिए सामने आ रहे हैं और अब उनका शुक्रिया कहने के लिए लोगों ने ये अनोखा तरीका अपनाया।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews