भारत में आई Honda की Batman Bike, जाने आपके सुपरहीरो बैटमैन की बाइक के खास फीचर्स

Honda Nm4 Bike

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट: मुंबई शहर में आपको देश की एकमात्र बैटमैन बाइक देखने को मिल जाएगी। इस बैटमैन बाइक से आप भी उसी फेंटेसी की दुनिया में खो जाएंगे जिसे आप बचपन में सोचा करते थे। पर अब यह सच हो गया है क्योंकि इसके खास फीचर्स जानकर आप भी इस बाइक की सवारी जरूर करना चाहेंगे।

Honda की Batman Bike

जापान की प्रसिद्ध ऑटोमोबाइल कंपनी होंडा जो भारत की दूसरी सबसे बड़ी दुपहिया वाहन बेचने वाली कंपनी भी बन गई है। हौंडा की इंटरनेशनल यूनिट (Honda International) ने डीसी कॉमिक्स (DC Comics)के हीरो बैटमैन (Batman) से इंस्पायर्ड होकर अपनी एक बाइक बनाई और इसीलिए इसका नाम कंपनी ने Honda NM4 Vultus रखा है। अपने देश की बात करें तो इंडिया में सिर्फ एक बाइक है जो मुंबई के एक व्यक्ति के पास है।

Maruti Alto से भी ज्यादा पॉवर

Honda NM4 Vultus में एक पावरफुल 745 cc इंजन से लेस है जो की लिक्विड गोल्ड 8v का ट्विन इंजन है। पावर की बात करें तो यह एक 54 bhp का पॉवर और 68 nm का टॉर्क जेनरेट करता है। हैरान कर देनी वाली बात यह है की यह पावर मारुति अल्टो के पावर से भी ज्यादा है। इसकी अनुमानित कीमत 8.7 लाख ($11299) हो सकती है।

यह भी पढ़े : Bike पर बच्चों को बिठाते हैं तो जान लीजिये नए नियम, स्पीड और हेलमेट को लेकर निर्देश 

बाइक मे कार जैसे फीचर

देखेने मे तो यह एक अमैज़िंग बाइक है पर इस बाइक में आपको बहुत से कार वाले फीचर्स मिलेंगे। ड्यूल क्लच ट्रांसमिशन के साथ साथ एक हैंड ब्रेक भी इसमे दिया गया है, इसमें आपको दो राइडिंग मोड भी मिलते है और साथ ही इसकी गियर शिफ्टिंग कार के ऑटोमेटिक गियर शिफ्टिंग की तरह होती है।

4 स्टॉरिज डिक्की भी

लंबी दूरी के सफर को आरामदायक और सुगम बनाने के लिए इसमे स्टॉरिज का भी पूरा ध्यान रखा गया है । बैट्मैन बाइक मे चार डिक्की है, जिसमें दो 1 लीटर कपैसिटी वाली डिक्की आगे हैंडल के पास दी गई है और पीछे 3-3 लीटर की 2 डिक्की है जो सामान रखने मे मददगार है।

सोशल मीडिया पर वायरल यह बाइक

सोशल मीडिया पर भी Batman Bike के जलवे बरकरार है, इंस्टाग्राम और यूट्यूब जेसे प्लेटफॉर्म पर भी यही बाइक वायरल हो रही है। होंडा के अनुसार इस बाइक का ऑफिशियल लॉन्च भारत में नहीं हुआ है, पर बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए संभावना है की जल्दी ही इसे भारत में लांच किया जाएगा।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews