Video : भालू ने किया बाघ का पीछा, रणदीप हुड्डा बोले- ‘सबका बाप होता है’

Video : भालू ने किया बाघ का पीछा, रणदीप हुड्डा बोले- ‘सबका बाप होता है’

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। वाइल्ड लाइफ से जुड़े कई मजेदार और प्रेरक वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो हाल ही में मशहूर मॉडल और एक्टर रणडीप हुड्डा ने शेयर किया है, जिसमें एक भालू बाघ का शिकार करने की कोशिश कर रहा है।

हॉलीवुड की उड़ान भरने को तैयार Alia Bhatt, इंटरनेशनल एजेंसी के साथ किया कॉन्ट्रैक्ट

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक भालू बाघ को देख उसकी ओर लपकता है और फिर उसका पीछा करता है। साफ देखा जा सकता है कि बाघ भालू का शिकार करने की फिराक में था। लेकिन बाघ अपनी जान बचाकर तेजी से भाग निकलता है। इसी वीडियो को शेयर करते हुए रणदीप हुड्डा ने लिखा है कि ‘सबका बाप होता है।’ इस वीडियो के शेयर होते ही फैन्स ने इसे काफी तादाद में लाइक किया है और कई लोग इसपर फनी कमेंट्स भी कर रहे हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews