भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। अब तक आप कई शादियों में शामिल हुए होंगे। लेकिन आज हम जिस विवाह समारोह के बारे में बताने जा रहे हैं वो सबसे हटकर है। हालांकि यहां भी दूल्हा दुल्हन थे, सारे रीति रिवाज़ हुए, मेहमान आए, दावत हुई। लेकिन फिर भी इसमें ऐसी खास बात थी जो सबसे अलग थी।
भूरी और कल्लो की शादी चर्चाओं में है। कल्लो एक कुत्ता है और भूरी फीमेल डॉग। इन दोनों की बाकायदा शादी कराई गई। दूल्हा दुल्हन ने शादी के कपड़े पहने और गहने भी। इनकी शादी में करीब 500 मेहमान शामिल हुए और बाकायदा विवाह संपन्न कराया गया। भूरी और कल्लो की शादी की फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोग इसपर तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर तो लिख रहा है कि हनीमून पर मालद्वीप भेज दो, अब इन्हें प्राइवेसी की जरूरत है। इस तरह भूरी और कल्लो लाइमलाइट में हैं और सेलेब्रिटी बन गए हैं।
ये भी पढ़ें
1‘मेरे पंजाब को बख्श दो’… हरभजन सिंह की पोस्ट पर पंजाब पुलिस ने दिया रिएक्शन
2वृंदावन विवाद पर दीपिका सिंह का पलटवार, बोलीं- ‘पूरा वीडियो देखिए, सबूत आपके सामने है’
3हैदराबाद में नाबालिग पोती से कार चलवाना पड़ा महंगा, एसआई पर केस दर्ज, VIDEO वायरल
4NEET 2026 पेपर लीक होने पर भड़के इंटरनेट यूजर्स, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
