
Biscuit Fritters : अब तक आपने कई तरह के बिस्किट खाए होंगे। तक तरह से खाए होंगे। कभी यूं ही खाली बिस्किट तो कभी चाय में डुबोकर। कुछ लोग बिस्किट से अन्य डिश भी बना लेते हैं जैसे कि बिस्टिक केक, मिठाई या फिर आइसक्रीम। लेकिन क्या कभी आपने बिस्किट पकौड़े खाए है। हम आपके लिए आज ऐसा ही एक वीडियो लेकर आए हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
एक नया फूड एक्सपेरिमेंट
आजकल खाने में कई तरह के फूड एक्सपेरिमेंट्स होने लगे हैं। कहीं गुलाबजामुन के ऊपर आइसक्रीम डालकर दी जाती है तो कहीं नूडल डोसा बनाया जाता है। चॉकलेट फ्लेवर वाली पानी के साथ पानीपूरी और हरी मिर्च वाली आइसक्रीम जैसे अजीबोगरीब कॉम्बिनेशन है तो कुछ लोग चाय में जलेबी डुबोकर भी खा लेते हैं। इसी कड़ी में अब पेश है बिस्किल के गर्मागर्म पकोड़े। ये वीडियो एक्स पर पर यह वीडियो @Shayarcasm नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे अब तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं।
बिस्किट के पकोड़े
इस वीडियो में एक रसोईघर है जहां महिला बैठी आलू छील रही है। इसके बाद वो इन आलूओं का मसाला बनाती हैं, बिल्कुल पराठों या समोसे या आलू बड़े की तरह। यहां तक तो सब ठीक था लेकिन इसके आगे वो पारले जी बिस्किट के ढेर सारे पैकेट खोल लेती है। अब दो बिस्कुट के बीच में आलू का मसाला भरकर उन्हें बेसन में डुबोकर गर्म तेल में तल लिया जाता है। लीजिए तैयार हैं बिस्किट के ताजे करारे पकोड़े। हालांकि ये देखकर ज्यादातर लोगों के मुंह में पानी नहीं आ रहा बल्कि वो इसे एक अजीबोगरीब डिश बता रहे हैं। नेटिजन्स में कोई पूछ रहा है कि इसे कौन खाएगा तो कोई कह रहा है ये बेहत अनहेल्दी लग रहा है। वहीं किसी ने इसे गुजरात में बनाई जाने वाली डिश बताया है। बहरहाल, अगर आपको भी कुछ हटके खाने का शौक हो तो ये रेसिपी ट्राई कर सकते हैं।
Gujjus have gone INSANE. pic.twitter.com/7VXRZzjOcP
— The New India (@TheNew_India_) November 3, 2023
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

