
Viral video : डोसा एक ऐसी डिश है जो ज्यादातर लोगों को पसंद आती है। कुरकुरा गर्मागर्म डोसा जब सांभर और चटनी के साथ सामने आता है तो फिर भला किससे रहा जाएगा। खास बात ये कि इसकी कई वैरायटी उपलब्ध है। प्लेन डोसा, मसाला डोसा, रवा डोसा, मैसूर डोस, मूंग डोसा जैसे की विकल्प मौजूद है। इसी के साथ इसमें आलू की जगह अपनी पसंद की स्टफिंग भी भरी जा सकती है और इसमें भी कई तरह के प्रयोग हो रहे हैं।
‘ब्लू ओशन डोसा’
इन दिनों फूड एक्सपेरिमेंट खूब हो रहे हैं और फूड फ्यूज़न भी चलन में है। नूडल डोसा और चॉकलेट डोसा मार्केट में आ चुके हैं। लेकिन क्या आपने कभी नीला डोसा खाया है। हम बात कर रहे हैं नीले रंग के डोसे की। हम आज आपको दिखाते हैं ब्लू ओशन डोसा…इसे बनाने वाले शेफ ने यही नाम दिया है। ये मिलता हैं छत्तीसगढ़ के रायपुर में। सिप एंड बाइट, मरीन ड्राइव तेलीबांधा रेस्टोरेंट के बाहर ये डोसा सर्व किया जाता है और इसे खाने वालों की लाइन लगी रहती है।
वायरल हुआ वीडियो
इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसे Shashi Iyengar Accredited Metabolic Health Coach नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसमें हम देख सकते हैं कि शेफ नीले रंग का बेटर तवे पर डालता है और उसमें खूब सारा बटर, पनीर और चीज़ डालकर करारा सेंकता है। इसके बाद उसे नारियल सहित तीन चटनी के साथ सर्व किया जाता है। इस वीडियो को अब तक सवा लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं और इसपर तरह तरह के कमेंट्स आ रहे हैं। कोई अंदाजा लगा रहा है कि इस डोसे को नीला रंग देने के लिए खाने का रंग डाला गया है तो किसी ने कहा है कि ये कॉपर सल्फेट डोसा है। किसी को ये आकर्षक लग रहा है तो किसी ने कहा है कि इसे देखकर खाने का मन नहीं कर रहा।
Anyone for blue dosa?
Don't know which coloring is used.
Any idea @Kumar90659971 ? pic.twitter.com/pjvd1te8Ow— Shashi Iyengar | Metabolic Health India® (@shashiiyengar) December 25, 2023
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

