भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। शादी एक अनमोल रिश्ता होता है, लेकिन इस रिश्ते को निभाने के लिए लड़की को अपने माता पिता भाई बहन को छोड़ना पड़ता है। इसीलिए लड़की वालों के लिए शादी का मौका बहुत भावुक समय होता है। कई बार इस दौरान कुछ ऐसे मूमेंट्स सामने आते हैं, जिसे देख कोई भी इमोशनल हो जाए।
शिवपुरी : माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन में 250 लोगों को लगा कोरोना का टीका
सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शादी के दौरान भाई बहन के बीच की बॉन्डिंग देखने को मिली। वीडियो में दिख रहा है कि बहन शादी के जोड़े में है और भाई तथा अन्य लोग उसे फूलों की चादर के नीचे ढंककर ले जा रहे हैं। लेकिन तभी बहन को शादी के जोड़े में देखकर भाई की आंखें भर आती है और वो रो पड़ता है। भाई को रोते देख बहन भी इमोशनल हो जाती है और दोनों रोने लगते है। इसी इमोशनल वीडियो को अब तक 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
