Twitter पर होली की मस्ती..इंग्लैंड की क्रिकेटर ने पूछा ‘कैसे छुड़ाएं रंग,’ जवाब मिला ‘हार्पिक लगा लो’

Twitter पर होली की मस्ती..इंग्लैंड की क्रिकेटर ने पूछा ‘कैसे छुड़ाएं रंग,’ जवाब मिला ‘हार्पिक लगा लो’

Fun ways to get rid of Holi colors : होली भले ही चली गई है लेकिन रंग जाते जाते वक्त लगता है। एक तरफ तो होता है होली की खुमारी का रंग..और दूसरी तरफ वो रंग जो शरीर, चेहरे और बालों पर चढ़ चुका होता है। कई बार ये रंग इतने गाढ़े और गहरे होते हैं कि उतरने का नाम ही नहीं लेते। इसके लिए देसी लोगों के पास अलग अलग तरीके हैं लेकिन क्या हो जब कोई विदेशी इन रंगों में सराबोर हो जाए और फिर वो छूटे ही नहीं। ऐसा ही कुछ हुआ है इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन हीदर नाइट के साथ।

वर्ल्ड प्रीमियर लीग खेलने आईं हीदर नाइट ने अपने दोस्तों के साथ जमकर होली भी खेली। उन्होने इस त्योहार के खूब मजे लिये और अपनी रंग में डूबी हुई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर पोस्ट की। लेकिन उनकी टीम की महिला खिलाड़ियों के चेहरे और बालों पर इन रंगों ने ऐसा कब्जा जमाया कि उतरने का नाम ही नहीं ले रहे। हालत ये हो गई कि उन्हें ट्विटर पर पूछना पड़ा कि ये रंग कैसे छुड़ाए जाएं। कैप्टन हीदर ने ट्वीट करते हुए पूछा कि ‘किसी को पता है कि सुनहरे बालों से गुलाबी होली पाउडर कैसे निकाला जाए?’

इस ट्वीट के बाद तो जैसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई। नेटिजन्स ने ऐसे ऐसे मजेदार कमेंट् किए हैं कि पढ़कर यकीनन हीदर नाइट के चेहरे पर भी हंसी आ गई होगी। एक ने तो लिख दिया कि ‘शेव कर लो’ तो किसी ने लिखा है कि ‘अपने अनुभव से कह रही हूं कि इसे निकलने में महीनों लगेंगे’ वही ‘आप पिंक हेयर्स में खूबसूरत लग रही हैं’ तो एक ने लिख डाला कि ‘हार्पिक ट्राइ करो।’ किसी किसी ने गंभीरता से भी सलाह दी है जैसे ‘बालों को धोकर कुछ दिनों के लिए छोड़ दीजिए, धीरे धीरे रंग उतर जाएगा’ तो किसी ने कहा है कि ‘रंग खेलने से पहले बालों में तेल  लगा लेना चाहिए।’ लेकिन इस पोस्ट पर शुरू हुई होली की मस्ती मजाक का सिलिसिला जारी है और पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews