बिल्ली को बर्थडे पर मिला 4 लाख का गिफ्ट, है ऐसी लग्जरी लाइफस्टाइल

बिल्ली को बर्थडे पर मिला 4 लाख का गिफ्ट, है ऐसी लग्जरी लाइफस्टाइल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। गिफ्ट भला किसे पसंद नहीं। खास दिनों में अक्सर हम अपने घरवालों और दोस्तों को गिफ्ट्स देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि किसी बिल्ली को गिफ्ट मिला और वो भी 4 लाख का।

Pizza Day पर Google ने बनाया Puzzle Game, देखिये ये खास डूडल

मलेशिया (Malaysia ) में रहने वाली हलिजा मयसूरी (Haliza Maysuri) एक बिजनेसवुमन हैं। उन्हें अपनी बिल्ली से बेइंतिहा प्यार है और जब इस बिल्ली का चौथा जन्मदिन आया तो उन्होने उसे 4 लाख का एक लॉकेट गिफ्ट कर दिया। हलिजा ने ये बिल्ली एक पेट शॉप से खरीदी थी और अब तक वो इसपर लाखों रूपये खर्च कर चुकी हैं। इसका नाम उन्होने मनी रखा है। हलिजा एक एनिमल लवर हैं और उनके पास दो और बिल्लियां हैं। लेकिन उन्हें मनी से कुछ ज्यादा ही लगाव है, इसीलिए जब उसका चौथा बर्थडे आया तो उन्होने गिफ्ट में चार लाख का एक गोल्ड लॉकेट खरीद लिया। ये फोटो उन्होने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और शेयर होते ही ये पोस्ट वायरल हो गई। इस लॉकेट पर बिल्ली का नाम और जन्म तारीख भी लिखी हुई है। मनी की लाइफस्टाइल काफी लग्जरी है और वो हर महीने पार्लर जाती है। इसी के साथ उसे हर रोज नए कपड़े पहनाए जाते हैं और हलिजा उसे अपने साथ ट्रिप और वेकेशन पर भी ले जाती हैं। हलिजा मनी को अपनी फैमिली मेंमर मानती हैं और टिकटॉक पर अक्सर उसके वीडियो शेयर करती रहती है। मनी के ये वीडिये काफी फेमस हैं और इसे लाखों व्यूज मिलते हैं। इस अमीर बिल्ली की लाइफस्टाइल को देखकर लोग कई तरह के मजेदार कमेंट्स भी करते हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews