भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। जबसे दुनिया में कोरोना का कहर शुरू हुआ है, लोग हल्की छींक या खांसी से भी घबरा जाते हैं। हाल ये है कि अगर किसी को सर्दी जुकाम हो तो उसके पास बैठने से भी डर लगता है। ये स्थिति सिर्फ इंसानों की नहीं, जानवर भी कोरोना को लेकर सावधान हो गए हैं। ये बात हम नहीं..ये वीडियो कह रहा है। इस मजेदार वीडियो को देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
सोशल मीडिया तरह तरह के वीडियो से भरा हुआ है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बिल्ली अपनी एक लड़की के साथ बैठी हुई है। अचानक उस लड़की को छींक आती है और बिल्ली के चेहरे के तेवर बदल जाते हैं। थोड़ी ही देर में बिल्ली के चेहरे पर मास्क आ जाता है। हालांकि ये एडिटेड वीडियो है लेकिन बहुत ही फनी है। इसके जरिये कोरोना के बाद बदले हुए हालात की झलक दिखाने की कोशिश की गई है।
ये भी पढ़ें
1‘मेरे पंजाब को बख्श दो’… हरभजन सिंह की पोस्ट पर पंजाब पुलिस ने दिया रिएक्शन
2वृंदावन विवाद पर दीपिका सिंह का पलटवार, बोलीं- ‘पूरा वीडियो देखिए, सबूत आपके सामने है’
3हैदराबाद में नाबालिग पोती से कार चलवाना पड़ा महंगा, एसआई पर केस दर्ज, VIDEO वायरल
4NEET 2026 पेपर लीक होने पर भड़के इंटरनेट यूजर्स, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
