टीचर को GOAT कहकर बुलाते थे बच्चे, सच जानकर खुशी के मारे रो पड़ीं

टीचर को GOAT कहकर बुलाते थे बच्चे, सच जानकर खुशी के मारे रो पड़ीं

Teacher shared her story : स्कूल में कुछ टीचर्स बच्चों को बेहद प्रिय होते हैं और कुछ ऐसे भी जिन्हें बच्चे नापसंद करते हैं। इन्हें चिढ़ाने के लिए कई बार पीठ पीछे कुछ मज़ाकिया नाम भी दे दिया जाता है। अक्सर ही बच्चे अजीबोगरीब नाम से टीचरों को पुकारते हैं। हालांकि ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं कहा जा सकता, लेकिन बचपन शरारतों का ही नाम है।

हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। एक टीचर ने  रेडिट पर आपबीती शेयर की। मामला अमेरिका का है और इस महिला टीचर ने बताया कि स्कूल में बच्चे उन्हें GOAT कहकर पुकारते थे। उन्होने कहा कि वो जब क्लास में जाती तो कभी बोर्ड पर ‘गोट’ लिखा होता कभी कोई गोट कहकर चिल्लाता। इसके बाद सारे बच्चे हंसने लगते। उन्हें ये मजाक बेहद नापसंद था और वो इससे काफी परेशान हो गई थीं। उन्होने कहा कि उनके सभी बच्चों से बहुत अच्छे संबंध हैं और उनके हिसाब से बच्चे उन्हें पसंद भी करते हैं, लेकिन फिर उनका इस तरह मजाक क्यो उड़ाया जाता है, ये समझ नहीं आ रहा।

इस पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई। और इसके बाद जो हुआ उससे टीचर भी सुखद आश्चर्य में पड़ गईं। उन्हें लोगों ने कहा कि ‘GOAT’ का मतलब होता है ‘Greatest Of All Time’ मतलब हमेशा सबसे बेहतर टीचर। ये कमेंट्स पढ़कर टीचर ने जवाब दिया कि उन्हें ये बात पता ही नहीं थी और उनकी आंखें खुशी के आंसुओं से भर गई। उन्होने कहा कि वो जान ही नहीं पाईं कि बच्चे उन्हें कितना प्यार करते हैं और अब इस शब्द का अर्थ पता चलने के बाद वो बेहद खुश हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews